‘कार्यालय पर आसूं गैस के गोले क्यों दागे?’, नरोत्तम मिश्रा ने दतिया एसपी को धमकाया, बोले- मैं भूलने वाला नहीं

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज तेना और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भरे मंच से दतिया एसपी को धकमाया है इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Former Home Minister Narottam Mishra

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं. चुनाव में उतरने के साथ ही उन्‍होंने अपनी पहली सभा में जिले के एसपी को सीधे तौर पर धमका द‍िया है. मंच से पुलिस और एसपी को संबोधित करते हुए नरोत्तम ने कहा कि मैं भूलने वाला आदमी नहीं हूं. हर बात को याद रखता हूं. नरोत्तम मिश्रा के धमकाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

खास बात यह है कि जब पूर्व गृहमंत्री एसपी और पुलिस महकमे को धमका रहे थे. उस समय उनके समर्थन खुशी में झूम रहे थे. इसके साथ ही उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी कर रहे थे. 

नरोत्तम मिश्रा ने क्‍या-क्‍या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ताजा बयान इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होने वाली है. यही वजह है कि तमाम दिग्गज नेताओं ने इस समय दतिया में अपना डेरा डाल रखा है. बीजेपी हो या कांग्रेस तमाम दल इस कोशिश में लगे हुए हैं कि हर हाल में दुनिया को जीतना है. इसी बीच नरोत्तम मिश्रा का मंच से दतिया एसपी को धमकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह एसपी का नाम लेते हुए उसे चेतावनी देते नजर आ रहे है.

मिश्रा ने कहा कि जाम खुलवाने के लिए आप लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की, हमारे पास पूरे सबूत और वीड‍ियो हैं. इसके बाद आप लोगों ने कार्यालय पर आंसू गैस के गोले छोड़ द‍िए? क्‍या कार्यकर्ताओं ने कार्यालय को सड़क पर रख दिया था क्या? सख्त लहजे में उन्‍होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं भूलता हूं. 

टिकट कटने पर हुआ बवाल

दरअसल दतिया के उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा को उम्‍मीद थी कि उन्हें ही बीजेपी की तरफ से टिकट दिया जाएगा. यही वजह है कि वे अपनी पूरी तैयारी कर चुके हैं. यहां तक वे क्षेत्र में प्रचार प्रसार में भी लग गए थे. हालांकि लास्ट समय पर उनका टिकट काटकर बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को दे दिया. इसी के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम हुआ. हालात को संभालने के लिए एसपी ने हल्का बल भी प्रयोग किया था. इसी बात से पूर्व गृहमंत्री नाराज हैं.   

ये भी पढे़ं- MP में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, PMLA कोर्ट में दायर की याचिका

ज़रूर पढ़ें