iPhone 16 के दाम में भारी गिरावट! Croma सेल में अब तक की सबसे बड़ी छूट, तुरंत चेक करें कीमत
आईफोन 16 फोन
iPhone 16 Price Drop: साल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाले iphone 16 को लॉन्च हुए जल्द ही दो साल होने वाले हैं, लेकिन इसकी चमक आज भी फीकी नहीं पड़ी है. अपने बेहतरीन फीचर्स की वजह से यह फोन आज के नए महंगे फोन्स को भी कड़ी टक्कर देता है. अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय क्रोमा (Croma) पर एक जबरदस्त ऑफर चल रहा है. इस डील के जरिए आप भारी डिस्काउंट पा सकते हैं और हजारों रुपये बचा सकते हैं. कम कीमत में इस दमदार फोन को खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा. आइए जानते हैं कि आईफोन 16 में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और क्रोमा पर इस समय क्या ऑफर दिया जा रहा है.
iphone 16 के फीचर्स
- Apple ने आईफोन 16 को साल 2024 में लॉन्च किया था, जो अपने बजट, शानदार फीचर्स और लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है.
- इस फोन में 6.1 इंच का चमकदार OLED डिस्प्ले है, जो धूप में भी साफ दिखता है.
- इसमें लगा दमदार A18 प्रोसेसर भारी काम और ऐप्पल AI फीचर्स को आसानी से संभाल लेता है.
- फोटो और वीडियो के लिए इसके पीछे 48MP+12MP का डबल कैमरा और सामने 12MP का सेल्फी कैमरा है.
- इसकी बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगातार 22 घंटे तक वीडियो चला सकती है.
ये भी पढ़ें-मोबाइल रिचार्ज होगा सस्ता! TRAI ला सकता है सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते प्लान
क्रोमा पर कितना सस्ता मिल रहा iPhone 16?
भारत में आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपए रखी गई थी, लेकिन क्रोमा (Croma) पर इस समय यह बहुत सस्ते दाम में मिल रहा है. इस सेल में फोन को सिर्फ 66,490 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसका मतलब है कि आपको इस पर सीधे 13,000 रुपये से ज्यादा की बड़ी छूट मिल रही है. अगर आप एक साथ पूरे पैसे नहीं देना चाहते हैं, तो यहां आसान EMI का ऑप्शन भी मौजूद है. इस तरह बिना किसी आर्थिक दबाव के आप बहुत कम कीमत में इस आईफोन को अपना बना सकते हैं.