साथ मरने की खाई कसमें… एक-दूसरे का हाथ थामे यमुना नदी पहुंचा प्रेमी युगल, युवक ने लगाई छलांग तो युवती फरार
एक-दूसरे का हाथ थामें मरने पहुंचा प्रेमी युगल, युवक ने नदी में लगाई छलांग तो युवती फरार
Prayagraj Love Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक प्रेमी जोड़ा आत्महत्या की नीयत से नए यमुना ब्रिज पहुंचकर साथ मरने की कसमें खाईं, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. युवक अपने वादे के अनुसार, नदी में छलांग लगा दी. यह देखते ही युवती भाग निकली. फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है और युवती की भी तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युवक की पहचान अन्नू गुप्ता निवासी मेजा के रूप में हुई है. वहीं, अभी प्रेमिका के बारे में जानकारी नहीं लग पाई है. यह मामला प्रयागराज के सिटी जोन के कीडगंज थाना क्षेत्र के यमुना ब्रिज का है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों ब्रिज के पास साथ में आत्महत्या करने की नीयत से पहुंचे थे. जो काफी देर तक ब्रिज के ऊपर ही दोनों खड़े रहे. इसी बीच युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी. जब युवक नदी में कूद गया तो उसके साथ में आई प्रेमिका वहां से रफूचक्कर हो गई.
युवक को सुरक्षित बचा लिया गया
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और अभियान शुरू कर दिया. कुछ ही देर के अंदर युवक को बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल, युवक सुरक्षित है. जिसकी देखरेख पुलिस कर रही है.
ये भी पढ़ेंः ‘साहब…मेरी पत्नी वापस दिला दीजिए’, पति ने पुलिस से लगाई गुहार, 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप के साथ फरार
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
फिलहाल, इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. युवक के साथ में कौन युवती थी, इसका पता लगाने का प्रयास जारी है. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया. जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.