कलयुग के अंत की शुरुआत? जगन्नाथ मंदिर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणियां जो सच साबित हो रही हैं

Jagannath Temple Predictions Truth: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म का यह प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर कई रहस्यों से घिरा हुआ है. भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना देशभर के लोग करते हैं. देश के लगभग हर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा की मूर्ति होती है, लेकिन जगन्नाथ मंदिर में सिर्फ कृष्ण (जगन्नाथ रूप) की ही मूर्ति है.
Has the Kali Yuga begun

क्या कलयुग की शुरुआत हो चुकी है

Kalyug End Prediction Facts: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, त्रेतायुग और द्वापरयुग का अंत हो चुका है. इन युगों में देवी-देवताओं ने असुरों, राक्षसों और दानवों का वध करके उनका अंत किया था. तीनों युगों के बीतने के बाद आज जो युग चल रहा है, उसे वेद-शास्त्रों में कलयुग बताया गया है. कलयुग का अंत कैसे और कब होगा, इसके बारे में आपने बड़े-बुजुर्गों से और धर्म ग्रंथों में पढ़ा-सुना होगा. लेकिन देश में एक ऐसा प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर भी है, जिसकी भविष्यवाणियों से पता चलता है कि कलयुग का अंत कब और कैसे होगा. धर्म ग्रंथों में इस बात का संकेत मिलता है कि जब इस संसार में पाप और अत्याचार अपने चरम पर होंगे, तब कलयुग का अंत होगा.

‘भविष्य मालिका’ ग्रंथ के खौफनाक संकेत

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म का यह प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर कई रहस्यों से घिरा हुआ है. भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना देशभर के लोग करते हैं. देश के लगभग हर मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा की मूर्ति होती है, लेकिन जगन्नाथ मंदिर में सिर्फ कृष्ण (जगन्नाथ रूप) की ही मूर्ति है. ऐसा कहा जाता है कि लगभग 500 वर्ष पहले संत अच्युतानंद दास महाराज द्वारा ‘भविष्य मालिका’ नाम की पुस्तक में कलयुग के अंत और जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी कई भविष्यवाणियां लिखी गई हैं.

पहली भविष्यवाणी

  • कलयुग के अंत में लोग धर्म पर सवाल उठाएंगे और भगवान जगन्नाथ का अनादर होने लगेगा.
  • मंदिर की व्यवस्था बिगड़ेगी, जैसा कि साल 2015 में मूर्ति स्थापना की रस्म समय पर न होने से देखा गया.

दूसरी भविष्यवाणी

  • पाप बढ़ने के संकेत के रूप में जगन्नाथ मंदिर की दीवारों से पत्थर अपने आप नीचे गिरने लगेंगे.
  • स्थानीय लोग बताते हैं कि हाल के वर्षों में मंदिर से पत्थर गिरने की ऐसी घटनाएं सच में हुई हैं.

तीसरी भविष्यवाणी

  • मंदिर परिसर में मौजूद पवित्र बरगद का पेड़ (कल्पवृक्ष) एक भीषण तूफान के कारण उखड़कर गिर जाएगा.
  • साल 2019 में आए एक खतरनाक चक्रवाती तूफान के दौरान यह भविष्यवाणी भी सच साबित हो चुकी है. ऐसी ही कई भविष्यवाणियां हैं, जो सच होती दिखीं.

ये भी पढ़ें-Jagannath Rath Yatra 2026: आज से शुरू हुई जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा, जानें शेड्यूल और धार्मिक महत्व

अंतिम भविष्यवाणी

भविष्यवाणी के अनुसार, कलयुग के अंत में आसमान से रहस्यमयी रक्त वर्षा होने लगेगी, जिसे लोग महाविनाश का संकेत मानते हैं. इन सभी भविष्यवाणियों के पूरा होने के बाद, धरती पर बढ़ते पाप को खत्म करने के लिए भगवान विष्णु स्वयं ‘कल्कि’ अवतार में जन्म लेंगे. वे दुष्टों का संहार करके दुनिया से अधर्म का अंत करेंगे, जिसके बाद धरती पर फिर से पवित्र ‘सतयुग’ की शुरुआत होगी.

ज़रूर पढ़ें