रिटायरमेंट की खबरों के बीच विराट-बुमराह के साथ रोहित शर्मा की फोटो वायरल, चर्चा में रवि शास्त्री की कमेंट्री
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे फ्यूचर को लेकर आई रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में हलचल तेज कर दी है.रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. इस बीच कार्डिफ वनडे के दौरान रोहित शर्मा विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के साथ बैठे नजर आए. इसी बीच कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री भी ‘हिटमैन’ की तारीफ करते नजर आए, जिसने रोहित के रिटायरमेंट की अटकलों को और हवा दे दी है.
कार्डिफ में साथ बैठे नजर आए रोहित-विराट और बुमराह
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच से भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में तीनों खिलाड़ी मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम की बालकनी में एक साथ बैठे नजर आए.मैच के बाद जैसे ही रोहित के संन्यास की अटकलें सामने आई वैसे ही फैंस और क्रिकेट एक्पर्ट इस तस्वीर के अलग मायने निकालने लगे. वायरल तस्वीर में तीनों खिलाड़ी काफी मायूस नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है जैसे कोहली और बुमराह को रोहित के वनडे फ्यूचर को लेकर अंदाजा हो चुका है
VIRAT KOHLI REACTION SAY IT ALL 🥹
— Sam (@cricsam02) July 16, 2026
– Looks like Virat Kohli and Jasprit Bumrah also knew about Rohit Sharma's retirement news, which is why they looked sad. 💔 pic.twitter.com/VWMUCy9B7R
यह भी पढ़ें: ‘रोहित पर कोई दबाव नहीं है…’, हिटमैन के संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का बड़ा बयान
रवि शास्त्री ने की रोहित की तारीफ
मैच के दौरान पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा के वनडे करियर का जिक्र करते हुए उनकी उपलब्धियों की जमकर तारीफ की. इस दौरान शास्त्री ने कहा कि रोहित लंबे समय तक भारत की सफलता की सबसे बड़ी और अहम वजह रहे हैं. शास्त्री ने 2019 वनडे वर्ल्ड में रोहित द्वारा लगाए गए 5 शतकों का जिक्र किया साथ ही उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने में रोहित की भूमिका को भी याद किया.
लगातार फ्लॉप हो रहे रोहित
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. साल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक औसत रहा. इस साल रोहित ने अब तक खेली गई 8 वनडे पारियों में 241 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला है.