Jagdalpur News: NEET परीक्षा में तीसरी बार असफल होने पर 20 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार
जगदलपुर: 20 साल की छात्रा ने की आत्महत्या
Jagdalpur Neet Student Suicide: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ को असफलता हाथ लगी. जगदलपुर की अभ्यर्थी को असफल होने पर इतनी हताशा हुई की आत्महत्या कर ली. इससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया.
युवती का तीसरा प्रयास था
शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली. वह नीट की परीक्षा में पास नहीं हो पाई थी, उसने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा दी थी. सफल नहीं होने के कारण हताश होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई.
पुलिस का क्या कहना है?
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आड़ावाल के खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू 20 वर्ष जो बीते 3 वर्षों से नीट की तैयारी करने के साथ ही हर बार परीक्षा दे रही थी. बीती रात भी उसका नीट का रिजल्ट आया. इससे पहले तक रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद 1 बजे तक जाग रही थी.
ये भी पढ़ें: ‘नाबालिग प्रेग्नेंट के अबॉर्शन के लिए मेडिकल बोर्ड बताएगा’, HC ने CMHO से 20 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी
उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए. युवती अपने लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रही थी. रात करीब 3.30 बजे जब युवती की मां उसे देखने के लिए कमरे में गई तो कमरा खुला हुआ था. कमरे के अंदर देखने पर बेटी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सीएसपी ने बताया की युवती के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है. उस पर परिवार की ओर से परीक्षा पास करने को लेकर दबाव भी था.