‘पहली बार सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया…’, CJP के डेलीगेशन से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का बयान
CJP के डेलीगेशन से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा बोले- पहली बार मुलाकात का आया प्रस्ताव
First Time Talks Proposal: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के डेलीगेशन से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि आज पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है. वहीं CJP के डेलीगेशन ने मुलाकात के बाद कहा कि जेपी नड्डा ने मुलाकात के लिए बुलाया था. जिसके बाद हम गए थे. उनसे करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई.
जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, प्रदर्शनकारियों ने आज पहली बार सरकार से बातचीत का प्रस्ताव रखा. हमारी बातचीत जारी है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई. उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें.
आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2026
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई।
मैंने… pic.twitter.com/HLCl20RBSp
मुलाकात के बाद क्या बोले सौरव दास
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद डेलीगेशन सदस्य सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आशुतोष रांका और मैं दोपहर 12 बजे से जे.पी. नड्डा के आवास पर गए थे. इस दौरान हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी है, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा या उन्हें पद से हटाने जैसी मांगें शामिल है. मंत्री जी ने हमें भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले पर सही स्तर पर बातचीत करेंगे. हालांकि, अभी तक कोई पक्का वादा नहीं किया गया है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी चैन से नहीं बैठेंगे.
ये भी पढ़ेंः फ्लाइट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रचार! आसमान में शख्स ने की अनोखी अपील, Video
सौरभ दास ने बताया कि मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि जंतर-मंतर और उसके आस-पास कोई कार्रवाई नहीं होगी. जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीजेपी के डेलीगेशन से मुलाकात की फोटो भी शेयर की है.