CJP Protest के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियां तोड़ीं, कई जवान घायल, दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी
दिल्ली पुलिस उन प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज करेगी, जिन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थर फेंके हैं.
Legal Action On Protest Clash: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. आज सोमवार को CJP ने संसद कूच करने का ऐलान किया था. जिसके बाद जंतर-मंतर से लेकर संसद तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि, आज सोमवार को सरकार ने भी सीजेपी के डेलीगेशन से मुलाकात की है. इसी बीच खबर आई कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और गाड़ियों पर पथराव कर दिया. जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है और गाड़ियां भी टूट गई है. इस मामले में पुलिस अब केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में मानसून सत्र और प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. प्रदर्शनकारी सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकेंगे. अगर कोई इस दौरान उल्लंघन करते पाया जाता है को उसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP/PRO राजीव रंजन ने कहा, "दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी… pic.twitter.com/bCuNairptB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
पुलिस ने शांति बरतने की अपील की
दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP राजीव रंजन ने कहा, “दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी लोगों से अनुरोध है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों के कानूनी निर्देशों का पालन करें.”
ये भी पढ़ेंः ‘पहली बार सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया…’, CJP के डेलीगेशन से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का बयान
पुलिस ने लोगों को दी सलाह
उन्होंने आगे कहा, “जनता को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. नागरिकों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें और शांति, सद्भाव व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.” बता दें, दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. पुलिस इस मामले में केस दर्ज करेगी.