Delhi Metro: आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन, CJP प्रोटेस्ट की वजह से लिया गया फैसला

Delhi Metro 16 Stations Closed: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी."
Delhi Metro 16 Stations Closed

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद रहेंगे

Delhi Metro: दिल्ली में जंतर-मंतर में हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन की वजह से आज गुरुवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. यह निर्णय दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया है. हालांकि, ये स्टेशन कब तक बंद रहेंगे. अभी इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. दिल्ली मेट्रो के ये सभी स्टेशन बुधवार को भी बंद रखे गए थे.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.”

ये स्टेशन रहेंगे बंद

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • ITO
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे जरूरी यात्रा से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर चेक कर लें और मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ेंः सोनम वांगचुक किस शर्त पर खत्‍म करेंगे अनशन? खुद बताया, अब सरकार क्‍या लेगी फैसला

मेट्रो स्टेशनों पर दिखा CJP प्रोटेस्ट का असर

बता दें, CJP प्रोटेस्ट की वजह से इन दिनों दिल्ली के कई इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई गई है. जिसका असर मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है. फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो.

ज़रूर पढ़ें