18 साल की युवती, 42 साल के आदमी के प्रेम जाल में फंसी, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जानें क्या है मामला

UP Fatehpur Love Trap Case: फतेहपुर की रहने वाली एक 18 साल की युवती ने 42 साल के युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी. जिसका 29 जून को रेलवे ट्रैक पर शव मिला है.
Fatehpur Crime News

18 साल की युवती, 42 साल के आदमी के प्रेम जाल में फंसी, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Railway Track Dead Body Found: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक 18 साल की युवती का ऐसा प्यार परवान चढ़ा कि वह अपने उम्र के दोगुने से भी ज्यादा 42 साल के युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी. लेकिन इसी बीच युवती की मौत हो जाती है. मौत के बाद युवती के परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मामले में नया खुलासा किया है. जबकि युवती के शव को पुलिस ने लाबारिश मानते हुए अंतिम संस्कार करा दिया था. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव का है. जहां औरेई गांव की रहने वाली एक युवती का 29 जून को रेलवे ट्रैक में शव मिला था. शव का शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लाबारिश मानते हुए उसका अंतिम संस्कार करा दिया. इसके बाद मृतका की जांच पड़ताल में जुट गई. इसी दौरान एक लापता युवती की शिकायत मिली, जिसमें बताया गया कि हत्या की आशंका है. इस दौरान पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया.

पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के गंगासागर नाम का एक युवक बेटी के बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और साथ में ही रहने लगा. हालांकि दोनों ने आपसी रजामंदी से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी. लेकिन अब कुछ दिनों से बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जिसके बाद अनहोनी की शंका जताते हुए युवती के पिता महावीर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ेंः यूपी में इन छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, पेट्रोल और हेलमेट भी देगी सरकार, जानें प्रोसेस

आरोपी ने जुर्म कबूल किया

शिकायत में बताया कि उनकी बेटी करीब एक साल से गांव के ही गंगासागर नाम के एक आदमी के साथ रहने लगी. हालांकि, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जब संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया. आरोपी ने बताया कि उसकी शादी पहले हो चुकी थी, जिसकी मौत हो गई थी. फिलहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथी की तलाश की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें