कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक खत्म! कुछ मांगों पर बनी बात, प्रधान के इस्तीफे पर कल देंगे जवाब
सरकार और सीजेपी नेताओं में बातचीत
Cockroach Janta Party And Modi Govt Meeting: सोनम वांगचुक की अनशन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं और सरकार के बीच बैठक हुई. यह बैठक दिल्ली के विट्ठल हाउस में आयोजित की गई. सरकार और सीजेपी के बीच 1 घंटे से ज्यादा बातचीत चली. इसमें सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए.
सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने बताया कि मंत्रियों के साथ बैठक हुई. उन्होंने कहा कि सरकार को हमने अपनी बातें बता दी हैं. हालांकि इन सब बातों को सुनने के बाद सरकार की तरफ से आए प्रतिनिधियों ने कल दोपहर तक का समय मांगा है.उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने हमारी दो मांगों को मान लिया है.
सीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे हटाने की मांग को मान लिया है. इसके साथ ही जिन बच्चों की जान गई है उनके मुआवजे पर भी सहमति जाहिर कर दी है.
प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं- सीजेपी
सीजेपी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमने साफ कर दिया है कि प्रधान के इस्तीफे पर कोई भी समझौता नहीं हो सकता है. उन्हें इस्तीफा देना ही होगा. इसके बाद ही प्रदर्शन खत्म होगा. यही वजह है कि इस बात को लेकर सरकार ने सीजेपी से कल तक का समय मांगा है.
#WATCH | Delhi | After meeting with the government, Cockroach Janta Party's National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "The government has asked for time till tomorrow afternoon on our demand for Dharmendra Pradhan's resignation. We hope the govt will remove him soon. The… pic.twitter.com/0zwUGAJ6W0
— ANI (@ANI) July 24, 2026
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बैठक के बाद क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बैठक लगभग 2 घंटे तक चली है. उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे.
ये भी पढ़ें:सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होते ही गरमाई सियासत, इमरान मसूद बोले- ‘यह अन्ना हजारे पार्ट-2 है’