IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में तिलक वर्मा का तूफान, 206 के स्ट्राइक रेट से जड़ी विस्फोटक फिफ्टी

Tilak Varma: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है.
Tilak Varma

तिलक वर्मा

Tilak Varma: भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने 206 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी की और नाबाद 60 रन की विस्फोटक पारी खेली. तिलक की इस तूफानी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

तिलक वर्मा ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान तिलक ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस विस्फोटक पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.90 का रहा. इस मैच में तिलक भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे टी20 में शतक से चूके ईशान किशन, एक साथ तोड़ दिया अभिषेक-यशस्वी के रिकॉर्ड

शुरुआत से ही गेंदबाजों पर बनाया दबाव

भारत की ओर से पांचवें नंबर पर बलेलबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए भारत का स्कोर 20 ओवर में 219/5 तक पहुंचा दिया.

ईशान-तिलक की विस्फोटक बल्लेबाजी

इस मैच में ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने डेथ ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी कर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. ईशान-तिलक की अर्धशतकीय पारियों के बदौलत भारत ने मेजबान टीम के सामने 220 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 129 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 90 रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें