अनाज भंडारण में MP ने पंजाब-हरियाणा को पछाड़ा, 35 लाख मीट्रिक टन स्‍टोरेज की क्षमता के साथ पहुंचा नंबर 5 पर

MP News: देशभर में गेहूं उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाला राज्य मध्‍य प्रदेश अब सरकारी खाद्यान्न भंडारण क्षमता में भी अग्रणी राज्यों की कतार में आगे निकल गया है.
MP among top 5 in grain storage

अनाज भंडारण में MP टॉप 5 पर

MP News: देशभर में गेहूं उत्पादन के लिए पहचाने जाने वाला राज्य मध्‍य प्रदेश अब सरकारी खाद्यान्न भंडारण क्षमता में भी अग्रणी राज्यों की कतार में आगे निकल गया है. संसद में केंद्र सरकार ने जो आंकडों को प्रस्‍तुत किया उनके अनुसार साल 2024-25 में प्रदेश में 34.94 लाख मीट्रिक टन (3,493.80 हजार टन) खाद्यान्न भंडारण की क्षमता उपलब्ध है. इस क्षमता के आधार पर अब शीर्ष पांच राज्यों की श्रेणी में मध्‍य प्रदेश भी शामिल है.

पेश किए गए आंकडों में सबसे खास बात यह रही कि पंजाब, राजस्‍थान, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु तेलंगाना और ओडिशा जैसे बड़े कृषि एवं उपभोक्ता राज्य भी भंडारण क्षमता में मध्‍य प्रदेश से पीछे रह गए हैं. राज्यसभा में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से दिए गए लिखित उत्तर में इस बात की जानकारी सामने आई है.

भंडारण क्षमता में मध्‍य प्रदेश 5वें स्‍थान पर

उत्तर प्रदेश9,950.39
बिहार5,527.10
महाराष्ट्र4,605.19
पश्च‍िम बंगाल3,970.62
मध्‍य प्रदेश3,493.80

वहीं सरकार के मुताबिक, देशभर में वर्ष 2024-25 के समय एफसीआई राज्य एजेंसियों और इसके साथ ही अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं को मिलाकर कुल 5.55 करोड़ मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारण क्षमता उपलब्ध है. इससे केवल मध्‍य प्रदेश की हिस्‍सेदारी करीब 6.3 प्रतिशत है. मध्‍य प्रदेश से सिर्फ उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्रा और पश्च‍िम बंगाल आगे हैं.

इन राज्यों को एमपी ने किया पीछे

राजस्‍थान2,770.58
गुजरात 2,263.35
ओडिशा 2,253.21
कर्नाटक2,608.84
झारखंड 1,751.99
हरियाणा1,425.05
पंजाब 1,337.81
तमिलनाडुतमिलनाडु
तेलंगाना 795.00

भंडारण के लिए पूरे देश में कुल क्षमता 55,493.76 हजार टन है. मध्‍य प्रदेश में अनाज भंडारण की क्षमता 3,493.80 हजार टन है. देश के परिप्रेक्ष्‍य में देखें तो कुल हिस्‍सेदारी करीब 6.3 प्रतिशत रही है.

देश के टॉप 10 राज्य

उत्तर प्रदेश9,950.39
बिहार5,527.10
महाराष्ट्र4,605.19
पश्चिम बंगाल3,970.62
मध्य प्रदेश3,493.80
राजस्थान2,770.58
कर्नाटक2,608.84
गुजरात2,263.35
ओडिशा2,253.21
झारखंड1,751.99

ये भी पढे़ं- MP News: ओरछा के जहांगीर महल का बदलने वाला है नाम? CM मोहन के इस बयान से अटकलें तेज

ज़रूर पढ़ें