अखिलेश की बुराई और राहुल गांधी की तारीफ, क्या योगी के मंत्री राजभर फिर मारेंगे पलटी?
योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर
Rajbhar Praises Rahul Criticizes Akhilesh: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तारीफ कर सियासी पारा हाई कर दिया है. राजभर ने यह तारीफ नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन और एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के बीच कही. मंत्री राजभर के इस बयान के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. कयास यह भी लगाया जा रहा है कि आखिर क्या अब राजभर का मन बदल रहा है? फिलहाल, उन्होंने किस आधार पर तारीफ की. यह तो सिर्फ वही जानेंगे.
मंत्री राजभर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन के बाद राहुल गांधी की ताकत बढ़ गई है और अखिलेश यादव की घट गई है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन की वजह से जिस प्रकार राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है, उससे विपक्ष में घबराहत हो रही है. अखिलेश तो सिर्फ सीएम बनने के चक्कर में हैं. इस दौरान न सिर्फ राहुल गांधी, बल्कि कांग्रेस पार्टी की भी जमकर तारीफ की.
कांग्रेस की जमकर तारीफ की
इस दौरान मंत्री राजभर ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में यादव और मुसलमान योगी जी के काम को लेकर संतुष्ट हैं. जब यह वोटर, जो सपा के कोर माने जाते थे. हट रहे हैं, तो उनका क्या होगा. विधानसभा चुनाव 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए कहा कि रिजल्ट उठाकर देख लें. कांग्रेस ने जो वोट हासिल किया है उसकी तुलना करने पर सबकुछ समझ आ जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ये कैसा इलाज? इमरजेंसी वार्ड में प्रेमिका के साथ रोमांस करने लगा मरीज, Video
अखिलेश यादव को दी सलाह
उन्होंने आगे कहा, सपा के राज में खुलेआम नकल होती थी और नौकरियां बेच दी जाती थी. योग्य बच्चों को फेल और अयोग्य बच्चों को पास कराया जाता था. ये पेपर लीक की बात करते हैं, जिनकी सरकार में पेपर खुलेआम बिकते थे. जबकि योगी जी की सरकार में 9 लाख बच्चों को सरकारी नौकरी दी गई. यह मेरी अखिलेश यादव को सलाह है. फिलहाल, राहुल गांधी की तारीफ को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.