छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, झांसी के अस्पताल में भर्ती

CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव बुधवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए. उन्हें कमर में चोट आई है. इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo injured

छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल

CG News: छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष किरण सिंहदेव बुधवार (29 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक सड़क हादसे में घायल हो गए. उनकी कमर में चोट लगी है. उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन करके लौट रहे थे.

एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

यूपी के ललितपुर कोतवाली के तालबेहट क्षेत्र में एनएच-44 पर टेकरी के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की इनोवा कार टकरा गई. हादसे में किरण सिंह देव और चालक गौतम कुमार घायल हो गए. दोनों को पहले सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताया दुख

सड़क हादसे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताया है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है.

उन्होंने आगे लिखा कि आपकी मुस्कुराहट ही हम सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है, भाईसाहब. ईश्वर से आपके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक प्रार्थना करता हूं.

दीपक बैज ने जताई संवदेना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे पर संवेदनाएं जताई है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णतः स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.

ज़रूर पढ़ें