Ujjain News: ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी बाबा महाकाल की नगरी, सावन के पहले दिन भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
बाबा महाकाल भस्म आरती
Thousands Attend First Bhasma Aarti: आज 30 जुलाई 2026 से सनातन धर्म के सबसे पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है. देशभर में यह पावन पर्व बड़े ही धूमधा से मनाया जा रहा है. वहीं बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन के पहले ही दिन भारी भीड़ देखने को मिली. देशभर से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं.
मंदिर का परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ जैसे जयकारों से गूंज रहा है. भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन के इस पवित्र महीने में भक्त बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. वहीं प्रशासन की तरफ से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. सावन महीने के पहले दिन से ही भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी श्रद्धा देखने को मिल रही है.
भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
सावन महीने के पहले दिन ही बाबा महाकाल के दर्नन के लिए देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. आज सुबह मंदिर में बाबा महाकाल की भस्मआरती हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. भस्म आरती का मुख्य अनुष्ठान पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान भक्त भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए.
भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
सावन महीने के पहले दिन बाबा महाकाल के दरबार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भक्त आरती में मग्न दिखाई दे रहे हैं. भक्तों ने इस अवसर को बहुत सौभाग्यशाली बताया है. कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जो बाबा महाकाल की इस भस्म आरती में पहली बार शामिल हुए हैं.
#WATCH | Ujjain: A special Bhasma Aarti is performed at the Mahakaleshwar Temple in Ujjain on the auspicious occasion of the first day of the holy month of Sawan. pic.twitter.com/kUkzDKSw0x
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 30, 2026
भक्तों का कहना है कि यह दिव्य नजारा देखकर वे भावुक हो गए. बाबा महाकाल के दर्शन और आरती में शामिल होने को उन्होंने खुद के लिए एक बड़ा सौभाग्य बताया है.
भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त
देशभर के तमाम शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं मंदसौर में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई ह. श्रद्धालु हाथों में जल, बेलपत्र, अगरबत्ती और नारियल लेकर लंबीकतारों में खड़े हैं. हर साल की तरह इस साल भी इस चमत्कारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.