देवास में संदिग्ध मौतों पर विवाद, ग्रामीणों का आरोप- शराब से गई जानें, प्रशासन का इनकार

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास से 8 संदिग्ध मौतों का मामला चर्चा में है. जिले के चंदाना और बिंजाना गांव का मामला है. ग्रामीणों का कहना है कि मौत की वजह जहरीली शराब है. वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने इससे इनकार किया है.
dewas-death-case-liquoe-allegation-administrative-officials-refused-chandana-village

देवास में हुईं संदिग्ध मौतें

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास से 8 संदिग्ध मौतों का मामला चर्चा में है. जिले के चंदाना और बिंजाना गांव का मामला है. ग्रामीणों का कहना है कि मौत की वजह जहरीली शराब है. वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने इससे इनकार किया है. अफसरों का कहना है कि ये मौतें जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है बल्कि अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से हुई है.

मृतकों के परिजनों का क्या कहना हैं?

मृतक राहुल परमार की पत्नी कल्पना ने बताया कि शराब के कारण मौत हुई है. उन्होंने शराब और घबराहट हुई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. रोज थोड़ी-थोड़ी शराब पिया करते थे. उन्होंने कहा कि शराब पूरी तरह बंद होना चाहिए. मेरे बच्चे के भविष्य में सरकार को सोचना चाहिए. जो फिक्र करने वाला था, वो तो चला गया. अन्य रिश्तेदार ने कहा कि तीन लोगों दीपक, प्रकाश और राहुल ने मिलकर शराब पी थी. इसी वजह से मौत हुई.

खबर पूरी तरह भ्रामक है- SDM

एसडीएम अभिषेक शर्मा ने संदिग्ध मौत की खबर पर कहा कि चनदाना से एक भ्रामक खबर सामने आई है कि वहां जहरीली शराब पीने से कुछ लोगों की मृत्यु हुई है. ये खबर पूरी तरह भ्रामक है. चनदाना में पिछले एक महीने में अलग-अलग स्वास्थ्य कारणों से 10 लोगों की मौत हुई है. इनमें से दो महिलाओं की उम्र 70 साल से अधिक है, उनकी नेचुरल डेथ हुई है. तीन पुरुष हैं, जिनकी आयु 65 साल से ज्यादा है. उनकी मौत का कारण भी प्राकृतिक है. वहीं, एक युवक की मौत हुई है. वह अपने परिवार के साथ नेमावर गया था. वहां से लौटने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत ब्रेन हेमरेज से हुई.

ये भी पढ़ें: ‘ये क्या बेवकूफी है, अच्छा हुआ मैं देखने आ गया…’, हॉस्पिटल का निर्माण कार्य देखकर भड़के रतलाम कलेक्टर, लगा दी क्लास

उन्होंने आगे कहा कि राहुल और दिलीप खेत में काम कर रहे थे. उनकी भी मौत हुई लेकिन उन्होंने शराब नहीं पी थी. वहीं, ओम प्रकाश का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

ज़रूर पढ़ें