क्या दिल्‍ली सरकार ने जंतर-मंतर बंद कर दिया? वायरल पोस्‍ट के अब पुल‍िस ने बताई सच्‍चाई

Jantar Mantar: सोशल मीड‍िया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है कि प्रशासन ने जंतर-मंतर पर व‍िरोध प्रदर्शन के लिए बंद कर द‍िया गया है. हालांकि इस तरह के दावों के बाद दिल्‍ली पुल‍िस की सफाई भी सामने आई है.
jantar mantar cjp protest end at 7 pm july 19 delhi police clarified

जंतर मंतर

Delhi police on Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शन को हर कोई जानता है. किस तरीके से यह पूरा प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग भी घायल हुए. अब सोशल मीडिया पर इस तरह की कई पोस्‍ट वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि जंतर मंतर को बंद कर द‍िया गया है. इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि वहां लगे बैरिकेड्स को वेल्डिंग करके स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है. इन खबरों के बाद दिल्ली पुलिस ने सफाई दी है कि ये बातें गलत हैं.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर अभी भी प्रदर्शन के लिए खुली हुई है. यानी वहां नियमों का पालन करते हुए लोग अपनी बात रखने के लिए धरना या प्रदर्शन कर सकते हैं.

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि जंतर-मंतर को बंद या सील किए जाने की खबरें भ्रामक और तथ्यों से अलग हैं. पुलिस के अनुसार, कुछ जरूरी सुरक्षा इंतजामों को देखकर लोगों में यह गलतफहमी फैली कि जगह बंद कर दी गई है.

कितने लोगों को प्रदर्शन की अनुमति मिल सकती है?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पुलिस की तय प्रक्रिया (SOP) के अनुसार जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम 1,000 लोगों तक के प्रदर्शन की अनुमति दी जा सकती है. मतलब आप भी किसी तरह के प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो लगभग 1000 लोग इस समय जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर सकते हैं.

बैरिकेड्स और वेल्डिंग को लेकर क्या कहा गया?

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि किसी प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर के बैरिकेड्स को वेल्डिंग करके बंद किया जा रहा है. पुलिस ने इस तरह की बातों को जंतर-मंतर बंद होने से जोड़ने से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों का मतलब यह नहीं है कि प्रदर्शन स्थल बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:बिना MLA-MLC बने दीपक प्रकाश मंत्री! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा- आखिर कैसे? मांगा जवाब

ज़रूर पढ़ें