CG News: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, 3 अगस्त को सीएम हाउस करेगी घेराव

CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.
CG News

पीसीसी चीफ दीपक बैज

CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस 1 से 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी.

महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

बैज ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार अधिक बिल मिल रहे हैं. स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव और शहर-शहर लोगों के बीच जाएगी और सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कई महीनों से महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर आंदोलन कर रही है। अब इसे प्रदेशव्यापी अभियान का रूप दिया जा रहा है, ताकि हर उपभोक्ता अपनी बात सरकार तक पहुंचा सके।

3 अगस्त को सीएम हाउस करेगी घेराव

  • उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर जनता के सामने महंगी बिजली का मुद्दा उठाएंगे.
  • 2 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से महंगे बिजली बिलों के खिलाफ आवेदन भरवाएंगे.
  • वहीं 3 अगस्त को प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे.

आगे और तेज होगा आंदोलन

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगी बिजली से परेशान है और कांग्रेस आम लोगों की आवाज़ बनकर सड़क पर उतरेगी. उन्होंने सरकार से बिजली दरों में राहत देने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गेंदू, राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित ग्रामीण और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- ‘बस्तर विजन’ रोडमैप को लेकर PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, कई विकास कार्यों पर हुई चर्चा