राजमोहिनी देवी योजना के तहत 174 परिवारों के खातों में सीधे पहुंचे 2.40 करोड़

​रायपुर. वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और विजनरी सोच के तहत छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को एक बार फिर बड़ा आर्थिक संबल मिला है. आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 10 हजार की सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के […]

​रायपुर. वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और विजनरी सोच के तहत छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को एक बार फिर बड़ा आर्थिक संबल मिला है. आज छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा ‘राजमोहिनी देवी तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत कुल ₹2 करोड़ 40 लाख 10 हजार की सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में डिजिटली स्थानांतरित की गई.

​राज्य लघु वनोपज संघ के मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा और प्रबंध संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सॉफ्टवेयर के जरिए यह राशि जारी की गई. कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ जिले की चिमटापानी समिति के मिथिलेश सिदार और दंतेवाड़ा जिले की नकुलनार समिति के गल्ले वीटी के बैंक खाते में राशि भेजकर इस डिजिटल भुगतान का औपचारिक शुभारंभ किया गया.

कुल 174 प्रकरणों में अलग-अलग श्रेणियों में दी गई राशि 

  • ​₹4 लाख की सहायता: दुर्घटना मृत्यु के 4 प्रकरण
  • ​₹2 लाख की सहायता: सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता के 103 प्रकरण
  • ​₹75 हजार की सहायता: 50-59 वर्ष आयु वर्ग में दुर्घटना मृत्यु या स्थायी विकलांगता के 4 प्रकरण
  • ​₹30 हजार की सहायता: 50-59 वर्ष आयु वर्ग में सामान्य मृत्यु के 58 प्रकरण

​योजना के मुख्य प्रावधान

  • ​18 से 50 वर्ष आयु वर्ग: परिवार के मुखिया की सामान्य मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर ₹2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर ₹4 लाख और आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख की सहायता दी जाती है.
  • ​50 से 59 वर्ष आयु वर्ग: सामान्य मृत्यु पर ₹30,000, दुर्घटना मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर ₹75,000 और आंशिक विकलांगता पर ₹37,500 की सहायता राशि का प्रावधान है.
  • ​वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संचालित इस कल्याणकारी योजना से संकट के समय संग्राहक परिवारों को त्वरित वित्तीय सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवनयापन में सुगमता आ रही है और उनके भविष्य को सुरक्षा मिल रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रायपुर में बड़े जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

ज़रूर पढ़ें