Datia chunav Results Live: दतिया सीट पर बीजेपी के आशुतोष तिवारी आगे, वोटों की गिनती जारी, पढ़ें अपडेट

Datia upchunav Results Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं. 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है.
Datia Bypoll result

दतिया उपचुनाव मतगणना

Datia upchunav Results Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी राजनीतिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हैं. बीते 30 जुलाई को दतिया सीट पर मतदान संपन्न हुआ है. आज 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. सबसे पहले पोस्टल मतमत्रों की गिनती की जाएंगी. इसके बाद करीब साढ़े 8 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी.

दतिया विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से मतों की गिनती के लिए 21 टेबलों की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, गणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेगा. मतगणना 15 राउंड में संपन्न की जाएगी. कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे वे स्ट्रांग रूम की गतिविधियों पर नजर रख सकें. शुरूआती रूझान 9 बजे के आस-पास आना शुरू हो जाएंगे.