फट गया या चोरी हो गया राशन कार्ड? फोन से मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें Digital Ration Card

Digital Ration Card Download: अब आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को डिजिटल तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं. यह डिजिटल कॉपी हर जगह पूरी तरह मान्य होगी. आइए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
Ration card

राशन कार्ड

Digital Ration Card Download: आज लाखों-करोड़ों लोग राशन कार्ड के जरिए हर महीने मुफ्त में राशन पाते हैं. भारत सरकार गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन देती है. य राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसी के जरिए सरकारी दुकानदार महीने का राशन देता है. वहीं अक्सर देखा गया है कि राशन कार्ड कहीं खो जाता है, गुम हो जाता है या खराब हो जाता है, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं.

कई लोग इसे दोबारा बनवाने के लिए महीनों तक सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाते हैं, फिर भी बड़ी मुश्किल से राशन कार्ड बन पाता है. इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने डिजिटल पहल को बढ़ावा देते हुए राशन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है. अब आप घर बैठे अपने राशन कार्ड को डिजिटल तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं. यह डिजिटल कॉपी हर जगह पूरी तरह मान्य होगी. आइए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.

इस ऐप से डाउनलोड करें राशन कार्ड

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर में जाकर ‘Mera Ration’ ऐप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद ऐप में अपनी भाषा चुनें और OTP दर् करके लॉगइन करें.
  • अपने राशन कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए उसमें एमपिन (MPIN) सेट करें.
  • जैसे ही लॉगइन हो जाएगा, वैसे ही आपके मोबाइल फोन पर राशन कार्ड की जानकारी दिखाई देने लगेगी.
  • इसके बाद आप डाउनलोड वाले Option पर क्लिक करके इसे PDF फाइल में सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इस डिजिटल राशन कार्ड को आप कहीं पर भी दिखा सकते हैं, यह ओरिजिनल की तरह ही काम करेगा.

DigiLocker ऐप से डाउनलोड करें राशन कार्ड

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में जाकर DigiLocker ऐप डाउनलोड करें.
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) की मदद से ऐप में लॉगइन करें.
  • ऐप ओपन होने के बाद सर्च बार में जाकर ‘Ration Card’ सर्च करें.
  • फिर अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food & Civil Supplies Department) का ऑप्शन चुनें.
  • नया पेज ओपन होने के बाद अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप ‘Get Document’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना डिजिटल राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-LPG यूजर्स तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम, 16 अगस्त के बाद गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत

राज्य के PDS पोर्टल से भी कर सकते हैं डाउनलोड

  • सबसे पहले अपने राज्य कीखाद्य विभाग की साइट को खोलें.
  • वहां पर ‘राशन कार्ड की जानकारी’वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपने जिले, ब्लॉक, पंचायत या वार्ड का नाम चुनें.
  • अब अपना राशन कार्ड नंबर डालें या फिर परिवार के मुखिया का नाम लिखकर सर्च करें.
  • जैसे ही आपका राशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे, आप उसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें