Bhopal: जाली दस्तावेज बनाकर बिल्डिंग हड़पने का मामला, रिटायर्ड IAS के पति समेत 3 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
भोपाल जिला अदालत (फाइल फोटो)
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर में स्थित डायनामिक सेंटर को जाली दस्तावेज के जरिए हड़पने के मामले में भोपाल जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आरोपी अमित पांडे, विद्याचरण दुबे और एम. के. जॉन के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं.
रिटायर्ड IAS का पति भी आरोपी
दरअसल, ये पूरा मामला एमपी नगर के जोन-1 में स्थित बहुमंजिला व्यावसायिक भवन डायनामिक सेंटर को हड़पने से जुड़ा हुआ है. भोपाल जिला न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए जालसाजी का केस दर्ज करने के लिए कहा है. जिन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहा गया है, उनमें रिटायर्ड IAS अफसर का पति आरोपी अमित पांडे भी शामिल है. इस वजह से ये पूरा मामला हाई प्रोफाइल हो गया है.
ये भी पढ़ें: एमपी में महंगा होगा बस का सफर, सरकार ने 75 फीसदी तक बढ़ाया किराया, बस ऑपरेटर्स की हड़ताल से पहले एक्शन
नगर निगम ने थमाया था नोटिस
भोपाल नगर निगम ने लीज होल्डर को नोटिस थमाया था. अवैध बताते हुए नोटिस में कहा गया था कि 30 साल के लिए लीज दी गई थी. साल 1973 में लीज आवंटित की गई थी. आवंटन के नियमों का पालन होने पर नोटिस जारी किया गया था. बताया गया है कि स्वीकृत नक्शे का पालन नहीं किया गया. अब पूरी तरह मामला पलट गया है और नई कहानी सामने आई है.