Datia: ‘सुनो… एसपी-कलेक्टर, मुख्यमंत्री से जिताने का ठेका लिया था न’, जीतू पटवारी का अधिकारियों पर तीखा हमला
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी
Datia: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष तिवारी को हराकर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस कार्यकर्ता इस सीट पर जीत का श्रेय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दे रहे हैं. ऐसे में जीतू पटवारी का एक नया बयान सामने आया है जिसमें वह दतिया के एसपी और कलेक्टर पर तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं.
सुनो लो एसपी और कलेक्टर-जीतू पटवारी
उन्होंने अपने बयान में कहा ‘सुनो लो एसपी और कलेक्टर तुमने ठेका लिया कि जिता देंगे. जनता से बड़े हो क्या तुम..ठेका ले लिया मुख्यमंत्री से कि हम जिता देंगे. कैसे जिता दोंगे? पीतांबरा माई की कृपा जिस पर बने वह है घनश्यमा सिंह, जीतू पटवारी और आप सब. मां जिसके अहंकार को देख रही थी जिसके आंतक को देख रही थी, इतनी ताकत लगाने के बाद भी जिसको घर वापस भेजा तो मां से बड़े नहीं हो गए हो तुम.’
प्रचार के दौरान भी दी थी चुनौती
जीतू पटवारी के बयान का ये वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जुलाई 2026 में दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को खुली चेतावनी दी थी कि यदि चुनाव में किसी प्रकार का पक्षपात या गड़बड़ी की गई, तो वे अधिकारियों से चुन-चुनकर हिसाब लेंगे.
कांग्रेस ने दर्ज की जीत
अब उपचुनाव जीत के दो दिन बाद विधायक घनश्याम सिंह की विजय जुलूस के दौरान फिर से SP और कलेक्टर पर उन्होंने हमला बोला है. बता दें कि दतिया सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हराते हुए कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: TMC के बागी गुट में सब ठीक ? तीन मुस्लिम सांसदों की दूरी से उठे बड़े सवाल