10 लाख की अफ्रीकन बकरियां चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, आठ बकरियां बरामद
अफ्रीकन नस्ल की बकरियां
इनपुट-जफर अली
Dhar News: धार शहर की जीराबाद पैलेस स्थित बकरी फार्म से अफ्रीकन नस्ल की 16 बकरियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. 5 थानों को पुलिस टीम ने बकरियां जब्त कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी. चोरी हुई बकरियां अफ्रीकन नस्ल की थी.
जिराबाद पैलेस के मैनेजर दर्ज कराई थी शिकायत
चोरी की घटना की शिकायत जिराबाद पैलेस के मैनेजर के द्वारा कोतवाली थाने पर पहुंचकर दर्ज करवाई गई थी. कोतवाली पुलिस ने भी मामला vip होने से त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की गई. जिसमें 5 थाने की टीम एवं क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई.
महज 2 दिन में ही पुलिस ने पकड़ा
इस टीम में क्राइम ब्रांच धार, थाना नौगांव ,थाना तिरला ,थाना टांडा ,थाना गंधवानी की पुलिस की टीम एवं कोतवाली थाने की टीम बनाई गई. इस प्रकरण के आरोपियों को महज 2 दिन में ही पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर पांच आरोपियों को धर दबोचा यह सभी आरोपी टांडा क्षेत्र के हे.
पुलिस ने 16 बकरा-बकरी में से 8 बकरा-बकरी बरामद किए इन बकरियां में तीन अफ्रीकन बोर, तीन बोर क्रॉस, 4 बरबरी और 6 अफ्रीकन बोर बकरी चोरी गई थी. जिनकी कीमत 10 लाख रुपए थी.
Asp विजय डाबर ने कहा कि
पुलिस ने 5 आरोपियों का माननीय न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है. वहीं शेष चोरी गई बकरियों की बरामदगी अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ की जा रही है. 16 बकरियां विभिन्न ब्रांड की थी दो बकरियां चोरों के द्वारा मारकर खाना बताया गया. अन्य बकरियों को बेचना बताया गया. पुलिस के द्वारा अन्य बकरियों को जल्द ही बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:Live: लोकसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सकते हैं अमित शाह, FCRA बिल पर रहेगी सबकी नजर