भोजशाला विजय ने कृष्ण जन्मभूमि का मार्ग साफ किया’, धार पहुंचीं साध्वी ऋतंभरा बोलीं- वाग्देवी स्वयं धार नगरी आना चाहती हैं
साध्वी ऋतंभरा
मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को में गुरूवार को साध्वी ऋतंभरा पहुंचीं. उन्होंने यहां पहुंचकर मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद वहां एक सभा का आयोजन किया गया. इस सभा को संबोधित करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भोजशाला को लेकर वर्षों से चला संघर्ष अब सफलता तक पहुंचा है. उन्होंने ये भी कहा कि ये केवल स्थान की जीत नहीं बल्कि सत्य की जीत है.
मां वाग्यदेवी स्वयं धार नगरी आना चाहती हैं-साध्वी ऋतंभरा
मथुरा स्थिर श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी उन्होंने टिप्पणी की. साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि भोजशाला की विजय ने कृष्ण जन्मभूमि का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है. वर्षों तक समाज ने धैर्य, संघर्ष और संकल्प के साथ इस विषय को आगे बढ़ाया. मां वाग्यदेवी स्वयं धार नगरी आना चाहती है.
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का एक वर्ग अपशब्दों और अपसंस्कृति की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में मां वाग्देवी स्वयं अधीर होकर कह रही है ‘मुझे लंदन से चलकर आना ही होगा, क्योंकि मैं भारत को भारत बनाए रखना चाहती हूं’. मां वाग्देवी जल्द ही भोजशाला में विराजमान होगी.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
वहीं धार स्थित भोजशाला विवाद में गुरुवार को भी सुप्रीम कोर्ट में मस्जिद पक्ष की अंतरिम याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी. ऐसे में अदालत द्वारा पहले से लागू अंतरिम व्यवस्था के तहत आज यानी शुक्रवार को भी खसरा नंबर 612 में नमाज अदा की जाएगी. प्रशासन ने तय किया है कि आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक भोजशाला के पीछे स्थित खसरा नंबर 612 में नमाज पढ़ी जाएगी.
ये भी पढ़ें:‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं