Mars Transit 2026: मंगल-राहु का आमने-सामने होना इन 3 राशियों के लिए शुभ, 18 सितंबर तक मिल सकता है धन और तरक्की का लाभ
मंगल राहु योग 2026
Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम का ग्रह माना जाता है. 2 अगस्त 2026 को मंगल ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है और वह 18 सितंबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान मंगल और राहु एक-दूसरे के आमने-सामने रहेंगे. ज्योतिष में इस स्थिति को समसप्तक दृष्टि कहा जाता है. मंगल और राहु की यह स्थिति कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. इन राशि के लोगों को करियर में तरक्की, धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका फायदा मिल सकता है.
मिथुन राशि
मंगल का गोचर मिथुन राशि के पहले भाव में हो रहा है. इससे इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ सकती है. आप अपने काम को पूरे जश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे. आपकी प्रतिभा और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित कर सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है. वहीं नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी, नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर भाग्य भाव यानी नौवें भाव में हो रहा है. इससे लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. करी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. निवेश से फायदा होने के योग हैं. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का विचार भी पूरा हो सकता है. विदेश से जुड़े काम या नौकरी करने वालों के लिए भी यह समय लाभ देने वाला साबित हो सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव में हो रहा है. यह भाव शिक्षा, बुद्धि और संतान से जुड़ा माना जाता है. इस दौरान आपक आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और आमदनी बढ़ने के नए रास्ते मिल सकते हैं. छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को च्छी खबर मिलने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों के नए और बेहतर आइडिया उन्हें ऑफिस में पहचान दिला सकते हैं.