Surya Gochar 2026: 17 सितंबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, सूर्य गोचर के दौरान रहें सावधान

Surya Gochar September 2026: ज्योतिष के अनुसार सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जिन राशियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की संभावना बताई जा रही है.
Surya Gochar 2026

सूर्य गोचार 2026

Surya Gochar September 2026: कल यानी 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य का यह गचर कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जिन राशियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की संभावना बताई जा रही है, उन्हें लगभग 30 दिनों तक कुछ मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है.
  • इस दौरान आपको कुछ मामलों में अधिक सावधान रहने की जरूरत हो सकती है.
  • प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी परेशानियां या मतभेद हो सकते हैं.
  • ऐसे में पार्टनर के साथ बातचीत और समझदरी बनाए रखना जरूरी होगा.

उपाय: रोजाना सूर्यदेव का ध्यान करते हुए ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा.
  • इस दौरान कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी, इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में बजट बनाकर चलना आपके लिए जरूरी होगा.
  • यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है, इसलिए बिना जरूरत यात्रा करने से बचें. सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें.

उपाय: रविवार को सूर्यदेव की पूजा करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं का दान करें.

ये भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2026: गणेशोत्सव में चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, धन लाभ के साथ करियर में मिलेगी तरक्की

कुंभ राशि

  • कुभ राशि के लिए सूर्य का प्रवेश आठवें भाव में होने वाला है. इस गोचर के दौरान नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
  • व्यापार करने वाले लोगों को भी अपने फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है.
  • इस समय में जोखिम वाले निवेश या जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना बेहतर रहेगा.
  • अचानक कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनके लिए आपको पहले से तैयार रहना होगा.
  • स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी जरूरी होगी. खासतौर पर खानपान पर ध्यान दें और लापरवाही करने से बचें.

उपाय: रविवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के कपड़े का दान करें.

ज़रूर पढ़ें