CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून एक्टिव है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. रायपुर और मुंगेली जिले में भी एक-दो जगहों पर अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.
इस दौरान कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
एक्टिव वैदर सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक 9 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. मानसून ट्रफ भी इस सिस्टम को प्रभावित कर रही है। यह सिस्टम प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है. अगले दो दिनों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बेमेतरा में अधिकतम 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा सक्ती में 31.6, सुकमा में 31.6, बलरामपुर-रामानुजगंज में 31.2 और गरियाबंद में 30.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.
ये भी पढ़ें- Durg: वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, देर रात पुलिस ने की छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
राजधानी में कैसा रहेगा मौसम ?
आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.