बिहार सरकार इन महिलाओं को देगी 10,000 रुपए, आगे चलकर 2 लाख भी मिलेगा, जानें क्या है योजना?

Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार ने महिलाओं को स्वारोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है.
Bihar Mukhyamantri Mahila Udyami Scheme

बिहार सरकार इन महिलाओं को देगी 1,0000 रुपए

Women Financial Assistance Benefits: बिहार सरकार ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत पात्र महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. आमतौर पर देखने को मिलता है कि ज्यादातर महिलाएं अपना रोजगार तो खोलना चाहती हैं, लेकिन पूंजी के अभाव में उनका व्यापार शुरू नहीं हो पाता. सरकार ने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े रहने के लिए इस योजना की शुरुआत की है.

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार ने महिलाओं को स्वारोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है. सरकार के अनुसार इस योजना के तहत महिलाओं को अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. जो महिलाओं के खाते में सीधे डीबीटी के जरिए 10 हजार रुपए भेजे जाते हैं. इस पैसे से महिलाएं कोई छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर सकती हैं. हालांकि, यह सहायता राशि हर महिला को नहीं दिया जाएगा. योजना का लाभ सिर्फ उन्हें दिया जाएगा, जो लाभ लेने के लिए पात्रता और आवेदन से जुड़ी शर्तों को पूरा करती हैं.

2 लाख रुपए मिलेगी सहायता

इतना ही नहीं, सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक योजनाओं की व्यवस्था की है. यह लाभ सिर्फ उन महिलाओं को दिया जाएगा. जिनका कारोबार ठीक-ठाक चलने लगा है और उसमें आगे बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है. योजनाओं के अनुसार, उनके 6 महीने के कारोबार का आकलन किया जाएगा और अगर योजना की पात्रता में फिट बैठती हैं, तो उन्हें 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, फिर भी नहीं खत्म हुआ अनशन

क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्स?

  • मोबाइल नंबर
  • आधार से जुड़ी जानकारी
  • बैंक खाते की डिटेल
  • शुरुआती कारोबार की जानकारी
  • एजुकेशन सर्टिफिकेट (मैट्रिक या इंटर की मार्कशीट)
  • जाति प्रमाणपत्र
  • स्थायी निवास प्रमाणपत्र
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

ज़रूर पढ़ें