भरत तिवारी एनकाउंटर: 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, गोली मारने का आरोपी जवान हो चुका है गिरफ्तार

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. आरा सिविल कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है.
Bharat Tiwari (File Photo)

भरत तिवारी(File Photo)

Warrant Issued Against Eleven Accused: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट आया है. आरा सिविल कोर्ट ने 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इस मामले में एक आरोपी जवान की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिस पर गोली मारने का आरोप है. कोर्ट के इस आदेश के बाद भरत तिवारी के परिजनों में न्याय की उम्मीद जगी है.

सिविल कोर्ट के मुख्य दंडाधिकारी ने जिन 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. उनमें तत्कालीन एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश शर्मा, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, दरोगा अंकित आर्यन, हरिश्चंद्र कुमार, STF जवान अक्षय कुमार, विकास कुमार और ASI रमाशंकर यादव समेत कुल 11 अधिकारी शामिल हैं. STF जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है. वहीं भोजपुर एसपी को 12 अगस्त तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाए थे आरोप

इस मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारियों ने साजिश के तहत भरत तिवारी को फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था. जिसके बाद देशभर से लोग एकत्रित होकर भरत तिवारी के घर पहुंचे और न्याय की मांग उठाई.

ये भी पढ़ेंः बिहार सरकार इन महिलाओं को देगी 10,000 रुपए, आगे चलकर 2 लाख भी मिलेगा, जानें क्या है योजना?

भरत की मां ने फांसी देने की उठाई मांग

कोर्ट के आदेश के बाद मृतक भरत तिवारी के परिजनों की न्याय की उम्मीद जगी है. भरत की मां ने कहा कि देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. जिस तरह से पुलिस ने अन्याय किया था, अब ऐसा लगता है कि उन्हें न्याय मिलने का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि, भरत की मां ने सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की है.

ज़रूर पढ़ें