ट्रेन में छूट गया सामान या हो गई चोरी? तुरंत अपनाएं ये तरीका, सुरक्षित वापस मिलेगा आपका बैग
ट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें
Lost Luggage Recovery Tips: ट्रेन में यात्रा करते समय अक्सर हड़बड़ी या अनजाने में हमारा कीमती सामान या बैग छूट जाता है या फिर चोरी हो जाता है. ऐसी स्थिति में घबराने या परेशान होने के बजाय आप रेलवे की खास सुविधाओं की मदद ले सकते हैं. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनके खोए सामान को वापस दिलाने के लिए कई कड़े नियम और डिजिटल सेवाएं चलाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो आप बहुत आसान तरीकों को अपनाकर अपना सामान सुरक्षित तरीके से वापस पा सकते हैं.
ट्रेन में सामान चोरी होने पर तुरंत ये 3 आसान कदम उठाएं
- अपने डिब्बे के TTE, अटेंडेंट या गार्ड को तुरंत इसकी जानकारी दें.
- ट्रेन में घूम रहे RPF या GRP पुलिस दल से फॉर्म लेकर अपनी शिकायत तुरंत जमा करें.
- स्टेशन पर उतरने के बाद वहां के GRP थाने में जाकर सीधे लिखित रिपोर्ट दर्ज कराएं.
ट्रेन में सामान छूट जाए तो क्या करें?
जैसे ही अगला स्टेशन आए वैसे ही ट्रेन से उतरकर तुरंत स्टेशन मास्टर के केबिन में जाएं और उन्हें घटना की जानकारी दें. स्टेशन मास्टर तुरत आगे आने वाले स्टेशनों से संपर्क कर आपके सामान को सुरक्षित रखवा सकते हैं. इसके साथ ही रेलवे RPF यात्रियों के छूटे हुए या मिले हुए सामान की फोटो अलग-अलग जोनल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट के ‘मिशन अमानत’ पोर्टल पर अपलोड कर देता है. आप वहां जाकर अपने सामान की फोटो और डिटेल्स देखकर उसकी पहचान कर सकते हैं.
इन तरीकों से करें शिकायत
यदि आपका सामान छूट या चोरी हो जाता है, तो तुरंत अपने मोबाइल से भारतीय रेलवे के ऑल-इन-वन हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें. कल कनेक्ट होने पर अधिकारी को अपना PNR नंबर, ट्रेन नंबर, कोच और सीट की पूरी जानकारी दें. इसके अलावा, आप मोबाइल ऐप के ज़रिए भी घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ‘RailMadad ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलने के बाद ‘Grievance’ सेक्शन में जाएं और अपना PNR नंबर डालकर छूटे या चोरी हुए सामान की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दें.
ये भी पढ़ें-AC Coach Bedroll Rules: AC कोच में बेडरोल नहीं मिला तो ऐसे करें शिकायत, जानें रिफंड का पूरा नियम
इन बातों का ध्यान जरूर रखें
रेलवे स्टेशन पर मिला कोई भी लावारिस या छूटा हुआ सामान वहां केवल 24 घंटे तक ही सुरक्षित रखा जाता है. अगर आप इस दौरान सामान नहीं लेते हैं, तो उसे आगे की सुरक्ष के लिए रेलवे के जोनल या डिवीजनल मुख्य ऑफिस भेज दिया जाता है. इसलए जब भी आप रेलवे स्टेशन या जीआरपी (GRP) ऑफिस में अपना सामान वापस मांगने जाएं, तो अपने साथ कुछ ज़रूरी डॉक्युमेंट्स ज़रूर ले जाएं.