अरुण पन्ना लाल के बेटे पर गंभीर आरोप,ACB-EOW के पास पहुंचा मामला

अरुण पन्ना लाल के बेटे पर एक गंभीर आरोप लगा है, इस मामले में शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम (Chhattisgarh Christian Forum) के अध्यक्ष अरुण पन्ना लाल (Arun Pannalal) को सोशल मीडिया (Social Media) पर भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 2 दिन पहले रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब अरुण पन्ना लाल के बेटे पर एक गंभीर आरोप लगा है, इस मामले में शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की है।

शिकायतकर्ता का दावा है कि अरुण पन्ना लाल (Arun Pannalal) के बेटे वैभव पन्ना लाल ने पूर्व कांग्रेस शासनकाल में अपनी फर्म फर्स्ट हाउस (First House) से बड़ी मात्रा में मशीनों की सप्लाई की और इसकी आड़ में लंबा खेल किया। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यदि एसीबी-ईओडब्ल्यू सही तरीके से इस पूरे मामले की जांच करेगी तो करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े के खेल का खुलासा हो सकता है। शिकायतकर्ता ने अपनी इस शिकायत में ये भी दावा किया है कि छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल अपने बेटे के बैंक अकाउंट में विदेशी फंडिंग लेते है। शिकायतकर्ता का दावा है कि ये भी जांच का विषय है कि अरुण पन्ना लाल (Arun Pannalal) का संबंध प्रदेश के किन-किन राजनेताओं से हैं ?

अभी जेल में हैं अरुण पन्ना लाल

पिछले दिनों भगवान शिव को लेकर आरोपी अरुण पन्ना लाल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरुण पन्नालाल (Arun Pannalal) को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अरुण पन्ना लाल की ओर से जमानत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, लेकिन सीजीएम आनंद सिंह ने जमानत याचिका स्वीकार नहीं की। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 21 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ेंः मुस्लिम कानून के तहत Hiba में कब्जे की सुपुर्दगी जरूरी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

ज़रूर पढ़ें