रायपुरवासी कृपया ध्यान दें! 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, इन रास्तों पर यातायात रहेगी बाधित, जानिए डायवर्सन

CG News: 10 अगस्त को राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने और वाहन चालकों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था की है.
CG News

10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

CG News: 10 अगस्त को राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन को नियंत्रित करने और वाहन चालकों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था की है.

इन रास्तों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

  • तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी.
  • यात्रा के दौरान इस पूरे मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी.
  • बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य और सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की है.

जानिए डायवर्सन

  • बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन – बूढ़ेश्वर चौक से जाने वाले वाहन चालक परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.
  • शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन – इस दिशा में जाने वाले वाहन बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → ओसीएम चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे.
  • कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन – वाहन चालक कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → ओसीएम चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे.
  • कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन – इस दिशा में जाने वाले वाहन सदर बाजार मार्ग → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट होकर आवागमन कर सकेंगे.

कहां रहेगी पार्किंग

  • तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है.
  • नागरिक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद पैदल इंडोर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे.

ये भी पढ़ें- CG News: ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में गोल्ड तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, 3 करोड़ के विदेशी सोने के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • निर्धारित पार्किंग स्थलों में बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे का मैदान, बूढ़ा तालाब का परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें