‘हरेली तिहार’ पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी का ऐलान, कल सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

CG Hareli Tihar Government Holiday: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली का तिहार मनाया जाएगा. इस दिन साय सरकार ने पूरे प्रदेश में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है. जिसके चलते कल सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
CG Hareli Tihar Government Holiday

छत्तीसगढ़ में हरेली को रहेगी छुट्टी

Government Offices Closed Tomorrow: छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को हरेली का तिहार मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने 12 अगस्त (बुधवार) को हरेली पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. जिसके चलते कल सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.

‘हरेली तिहार’ पर कल रहेगी छुट्टी

इस दिन प्रदेशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक भी बंद रहेंगे. आदेश के अनुसार निजी और शासकीय शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी. बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रदेशभर में धूमधाम से हरेली पर्व मनाया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली पर्व को लेकर खास आयोजन किया जाएगा.

क्या है हरेली तिहार?

हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरेली तिहार मनाया जाता है. इस दिन यह तिहार 24 जुलाई को मनाया जाएगा. यह तिहार कृषि कार्यों की शुरुआत का प्रतीक होता है. इस दिन किसान अपने कृषि औजार जैसे- हल, नांगर, कोपर, दतारी, टंगिया, बसुला, कुदारी, सब्बल को साफ कर पूजा करते हैं.

इस अलावा गाय और बैलों को नहलाकर सजाते हैं. महिलाएं इस दिन गुड़ का चीला बनाती है. इसका भोग कृषि औजारों और पशुधन को लगाया जाता है. किसान पूजा कर भोग लगाने के बाद भगवान से हरी-भरी फसल की सुरक्षा के लिए कामना करते हैं.

इस दिन क्या-क्या होता है?

  • हरेली के दिन घर-घर गुड़ का चीला के अलावा पारंपरिक पकवान जैसे गुलगुल भजिया आदि बनाए जाते हैं. इसके अलावा इस दिन बांस से गेड़ी बनाई जाती है.
  • बच्चे और युवा इकट्ठा होकर गेड़ी खेलते हैं. साथ ही गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है.
  • इसके अलावा हरेली के दिन खेत और घरों में नीम की टहनी टांगने की भी परंपरा है. इसके साथ ही हरेली के दिन युवाओं के बीच नारियल फेंक प्रतियोगिता भी की जाती है.

ये भी पढ़ें- गढ़चिरौली में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, तीन की हालत गंभीर, इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से भेजा नागपुर

खेतों में होती है पूजा

हरेली तिहार के दिन किसान खेतों में जाकर पूजा-पाठ करते हैं. वह भगवान से फसल की समृद्धि, कीटों से रक्षा और घर में लक्ष्मी के वास की कामना करते हैं.

ज़रूर पढ़ें