15 अगस्‍त को भोपाल में CM मोहन यादव करेंगे ध्‍वजारोहण, 31 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी, देखें लिस्‍ट

MP News: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण और बधाई संदेश के वाचन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं.
CM Mohan Yadav on Independence Day (File photo)

सीएम मोहन यादव स्‍वतंत्रता दिवस (फाइल फोटो)

MP News: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण और बधाई संदेश के वाचन के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री और राज्यमंत्री अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर तिरंगा फहराएंगे. शासन की ओर से यह आदेश 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

मुख्‍यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के नाम की सूची

  • डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री – भोपाल
  • नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष – ग्वालियर
  • जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री – मंदसौर
  • राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री – रीवा
  • कुंवर विजय शाह, मंत्री – खंडवा
  • कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री – देवास
  • प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री – नरसिंहपुर
  • राकेश सिंह, मंत्री – जबलपुर
  • करण सिंह वर्मा, मंत्री – सीहोर
  • राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री – छिंदवाड़ा
  • संपतिया उइके, मंत्री – मंडला
  • तुलसीराम सिलावट, मंत्री – इंदौर
  • एदल सिंह कंषाना, मंत्री – मुरैना
  • निर्मला भूरिया, मंत्री – झाबुआ
  • गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री – सागर
  • विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री – खरगोन
  • नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री – दतिया
  • नागर सिंह चौहान, मंत्री – आलीराजपुर
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री – शिवपुरी
  • राकेश शुक्ला, मंत्री – श्योपुर
  • इंदर सिंह परमार, मंत्री – शाजापुर.

राज्यमंत्री और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नाम भी शामिल हैं.

  • कृष्णा गौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – टीकमगढ़,
  • धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – दमोह,
  • दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – अनूपपुर,
  • गौतम टेटवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – उज्जैन,
  • लखन पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – विदिशा
  • नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – राजगढ़
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री – रायसेन
  • प्रतिमा बागरी राज्यमंत्री – सतना
  • दिलीप अह‍िरवार राज्यमंत्री – छतरपुर
  • राधा सिंह राज्यमंत्री – सिंगरौली

कलेक्टरों को मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रदेश के 24 जिलों में संबंधित जिला कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे. इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडौरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं. कलेक्टर ध्वजारोहण के साथ बधाई संदेश का वाचन भी करेंगे.

ये भी पढे़ं- MP Cabinet Decisions: भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी, मोहन कैबिनेट में इन फैसलों पर भी लगी मुहर

ज़रूर पढ़ें