MP Board Time Table: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं क्लास का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरी डिटेल
MP Board 10th 12th Timetable: एमपी बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार हायर सेकेंडरी की परीक्षा 17 फरवरी और हाई स्कूल के एग्जाम 24 फरवरी 2027 से शुरू होंगे. दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.
10वीं-12वीं बोर्ड का टाइम टेबल जारी
Exams Begin From February 17: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2027 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. एमपी बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार हायर सेकेंडरी की परीक्षा 17 फरवरी और हाई स्कूल के एग्जाम 24 फरवरी 2027 से शुरू होंगे. दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

19 मार्च को खत्म होगी 12 कक्षा की परीक्षाएं
- 12वीं एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 19 मार्च 2027 को समाप्त होंगी.
- 17 फरवरी को बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन और तबला एवं पखावज की परीक्षा.
- 18 फरवरी को उर्दू और मराठी का एग्जाम.
- 20 फरवरी को संस्कृत विषय की परीक्षा होगी.
- 22 फरवरी को शारीरिक शिक्षा और एआई का एग्जाम होगा.
- 23 फरवरी को हिंदी विषय का एग्जाम होगा.
- 24 फरवरी को ड्राइंग एंड डिजाइन की परीक्षा होगी.
- 25 फरवरी को मनोविज्ञान और 26 फरवरी को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी.
- 1 मार्च 2027 को इंफोर्मेटिक प्रेक्टिसेस का एग्जाम होगा.
- 3 मार्च को समाज शास्त्र पेपर आयोजित होगा.
- 4 मार्च को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भारतीय कला का इतिहास विषय का एग्जाम होगा.
- 8 मार्च बायोलॉजी, 11 मार्च को राजनीति शास्त्र, 13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान की परीक्षा होगी.
- 16 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित होगी.
- 17 मार्च को कृषि, होम साइंस और एकाउंटेंसी का एग्जाम होगा.
- 19 मार्च को भूगोल, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन जैसे विषयों के एग्जाम होंगे.

18 मार्च को समाप्त होंगे 10वीं बोर्ड के एग्जाम
- 10वीं बोर्ड के एग्जाम 24 फरवरी से शुरू होंगे और 18 मार्च 2027 को समाप्त होंगे.
- 24 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन-वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर की परीक्षा होगी.
- 25 फरवरी को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की परीक्षा होगी.
- 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षाएं होंगी.
- 12 मार्च को संस्कृत , 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान के एग्जाम होंगे.
ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड
11 जून से होंगी द्वितीय परीक्षा
एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 11 जून से आयोजित की जाएंगी, जो कि 30 जून तक चलेगी. मुख्य परीक्षा में जिन बच्चों को कम अंक हासिल हुए हैं, उन्हें द्वितीय परीक्षा में एक और मौका मिलेगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इन परीक्षाओं के लिए भी टाइम टेबल जारी कर दिया है.