Shivpuri: शिवपुरी में दिखा देशभक्ति जोश! पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली रैली

Shivpuri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली में पुलिस जवानों की बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रही. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे पुलिस जवान बाइकों पर सवार होकर शहर की सड़कों से निकले तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया.
shivpuri police personnel took out tiranga rally

शिवपुरी: पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

Shivpuri News: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली में पुलिस जवानों की बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रही. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे पुलिस जवान बाइकों पर सवार होकर शहर की सड़कों से निकले तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया.

पोलो ग्राउंड से तात्या टोपे स्मारक तक रैली

रैली का शुभारंभ पोलो ग्राउंड से विधायक देवेंद्र जैन, विधायक कैलाश कुशवाह, कलेक्टर अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली कोर्ट रोड, मुख्य बाजार, माधव चौक, गुरुद्वारा और राजेश्वरी रोड होते हुए अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक पहुंची.

ये भी पढ़ें:

पुष्पवर्षा के साथ रैली का स्वागत

रैली के दौरान पुलिस जवानों की बाइक रैली के साथ देशभक्ति गीत और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे. शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया. तात्या टोपे स्मारक पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. रैली में पुलिस, राजस्व, शिक्षा, आईटीबीपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए.

ज़रूर पढ़ें