खुशखबरी! श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के 4 अतिरिक्त फेरे बढ़े, अब 7-7 फेरों में चलेगी इतवारी-मधुपुर ट्रेन

Shravani Mela Special: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) के फेरों में बढ़ोतरी की है.
train

ट्रेन

Shravani Mela Special: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (08895/08896) के फेरों में बढ़ोतरी की है. ट्रेन अब साप्ताहिक के बजाय द्वि-साप्ताहिक संचालित होगी. दोनों दिशाओं में 2-2 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं.

इतवारी-मधुपुर ट्रेन के बढ़े 2 फेरे

  • ट्रेन संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पहले 1 से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को 5 फेरों के लिए निर्धारित थी. अब इसमें 18 और 25 अगस्त को 2 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं.
  • वहीं, ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल पहले 2 से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को 5 फेरे लगा रही थी. अब यह ट्रेन 19 और 26 अगस्त को भी चलेगी। इस तरह दोनों दिशाओं में ट्रेन के कुल 7-7 फेरे हो जाएंगे.

20 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रत्येक ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें 4 एसी-3, 10 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं.

रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला के दौरान मधुपुर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे और भीड़ के बीच सीट उपलब्ध होने की संभावना भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

ज़रूर पढ़ें