CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Heavy Rain Spell Resumes Today: छत्तीसगढ़ में आज, 14 अगस्त 2026 को हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) होने की बहुत संभावना है.
CG Weather Alert IMD

छ्त्तीसगढ़ का मौसम

Heavy Rain Spell Resumes Today: छत्तीसगढ़ में आज, 14 अगस्त 2026 को हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rain) होने की बहुत संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ सहित राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज बिलासपुर और सरगुजा संभाग में ज्यादातर प्रभाव दिखेगा. भारी वर्षा होने को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा इन जगहों के साथ ही इससे लगे हुए क्षेत्र में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार और शनिवार को रायपुर सहित एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले तीन दिनों के बाद मानसून की एक्टिविटी कम होने की संभावना है.

रायपुर में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बादलों और बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील

बस्तर और सरगुजा संभाग में तेज बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वालों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्तानों पर रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़े: Durg: पहली बार ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में जेल, यात्रियों से भरी बस चला रहे चालक को तीन दिनों के लिए भेजा जेल

ज़रूर पढ़ें