Sakti: ‘हाथों से कराया टॉयलेट साफ…’, धान घोटाले के आरोपी का कलेक्टर पर आरोप, अधिकारी बोले- झूठ है यह
आरोपी प्रकाश महंत
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में धाने घोटाले के आरोपी शशिकांत महंत ने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो पर टॉयलेट साफ करवाने का आरोप लगाया है. जिसका वीडियो सामने आया है. वहीं अधिकारियों ने उसके आरोपों को खारिज कर दिया है. शशिंकात को घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.
टॉयलेट की सफाई करते दिखा आरोपी
बता दें कि शशिकांत महंत धान घोटाले का आरोपी है. उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टॉयलेट की सफाई कर रहा है. उसने वीडियो में दावा किया कि वह कलेक्टर के कहने पर टॉयलेट की सफाई कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है लेकिन अब सामने आया है.
कलेक्टर ने वीडियो को बताया झूठा
वहीं, आरोपी शशिकांत महंत के आरोपों पर सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कार्रवाई से बचने के लिए आरोप लगा रहा है. धान घोटाले मामले में उसके खिलाफ रिकवरी के लिए एफआईआर दर्ज हुई है.
क्या है पूरा मामला?
- यह पूरा मामला पुटीडीह धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है. नवंबर 2025 में धान की खरीदी हुई थी. धान की बोरियों में मिट्टी मिलाए जाने की सूचना मिली थी.
- जांच में पाया गया कि 4200 क्विंटल धान कम है. इससे सरकार को 1.31 करोड़ रुपए नुकसान का अनुमान था. इसी मामले में शशिकांत महंत और अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी.
- वहीं, सक्ती पुलिस ने इस मामले में शशिकांत मंहत को गिरफ्तार कर लिया है. वह जेल में बंद है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
- गौरतलब है कि इस वीडियो को लेकर शशिकांत महंत ने मानवाधिकार आयोग में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है.
ये भी पढ़ें- Railway CBI Raid Update: रेलवे अधिकारी को हिरासत में लेने की तैयारी, मिले 2 लिफाफे