Big Breaking: CBI ने पांच रेलवे अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कैश बरामद

Big Breaking: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में उत्तर पश्चिम रेलवे के पांच अधिकारियों समेत निजी कंपनियों के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में कार्रवाई 13 अगस्त 2026 को की गई. ट्रैप कार्रवाई के दौरान कुल 2.66 लाख रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई.
Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

Big Breaking: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में उत्तर पश्चिम रेलवे के पांच अधिकारियों समेत निजी कंपनियों के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में कार्रवाई 13 अगस्त 2026 को की गई. ट्रैप कार्रवाई के दौरान कुल 2.66 लाख रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई.

पहला मामला उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर से जुड़ा है. सीबीआई ने कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप है कि वह अन्य अज्ञात सरकारी कर्मचारियों, निजी व्यक्तियों और नवी मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर कंपनी के कार्यों से संबंधित बिलों के अनुकूल प्रसंस्करण और भुगतान के बदले रिश्वत की मांग और स्वीकार कर रहा था.

ट्रैप कार्रवाई के दौरान कार्यालय अधीक्षक, सहायक वित्तीय सलाहकार और वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी समेत नवी मुंबई स्थित निजी कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से 1.46 लाख रुपए की रिश्वत बरामद हुई. इसके अलावा जयपुर और दिल्ली में कई स्थानों पर की गई तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 9 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए.

दूसरा मामला उत्तर पश्चिम रेलवे, बीकानेर मंडल से संबंधित है. सीबीआई के अनुसार, वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी पर कोलकाता स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों और अन्य अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व निजी व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर कंपनी के कार्यों से संबंधित बिलों को अनुकूल तरीके से पारित कराने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है. ट्रैप कार्रवाई में वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, लेखा सहायक और कोलकाता स्थित निजी कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में 1.20 लाख रुपए की रिश्वत बरामद की गई.

सीबीआई ने दोनों मामलों में आगे की जांच जारी रखते हुए संबंधित स्थानों पर तलाशी और दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Railway CBI Raid Update: रेलवे अधिकारी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, मिले 2 लिफाफे

ज़रूर पढ़ें