Amrit Udyan: इस दिन से आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, एंट्री फ्री, जानें टाइमिंग और टिकट बुकिंग का पूरा प्रोसेस

Amrit Udyan Ticket Booking Online: जानकारी के अनुसार, आम लोग 16 अगस्त 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 तक इस उद्यान की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे. इसे देखने के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का समय तय किया गया है, लेकिन ध्यान रहे कि शाम 5 बजे के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
Amrit Udyan

मृत उद्यान

Amrit Udyan Ticket Booking Online: अगर आप गुलाब और विभिन्न प्रकार के सुंदर फूलों को देखने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार 14 अगस्त को घोषणा की है कि राष्ट्रपति भवन का फेमस ‘अमृत उद्यान’ एक बार फिर आम जनता के लिए खुलने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि यह उद्यान किस तारीख से खुलेगा, वहां जाने का समय क्या होगा और आप अपनी टिकट कैसे बुक कर सकते हैं.

कब से खुलेगा अमृत उद्यान?

जानकारी के अनुसार, आम लोग 16 अगस्त 2026 से लेकर 15 सितंबर 2026 तक इस उद्यान की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे. इसे देखने के लिए सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक का समय तय किया गया है, लेकिन ध्यान रहे कि शाम 5 बजे के बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा, साफ-सफाई और रखरखाव के काम के कारण हर सोमवार को यह उद्यान बंद रहेगा.

अमृत उद्यान जाने के लिए किस गेट से मिलेगी एंट्री?

अमृत उद्यान घूमने के लिए आपको राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू रोड) पर जाना होगा. इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (visit.rashtrapatibhavan.gov.in) से ऑनलाइन टिकट बुक करना जरूरी है. यह टिकट पूरी तरह फ्री है और इसके लिए कोई पैसा नहीं देना हो.

टिकट बुक करते समय इन बातों का ध्यान रखें

टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि आप जिस दिन जाना चाहते हैं, उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे तक ही बुकिंग की जा सकती है. उदाहरण के लिए, अगर आप 16 अगस्त को जाना चाहते हैं, तो आपको 15 अगस्त की सुबह 10 बजे से पहले अपना स्लॉट बुक करना होगा. यहां आने वाले लोग इस बात का खास ख्याल रखें कि उद्यान के बाहर हाथों-हाथ (ऑन-स्पॉट) या ऑफलाइन टिकट मिलने की कोई सुविधा नहीं है.

ये भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर फूड स्टॉल कैसे खोलें? जानें IRCTC के नियम

लोगों को क्या सुविधाएं मिलेंगी?

उद्यान घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पूरे रास्ते में पीने का पानी, फर्स्ट एड, बारिश से बचने के लिए शेल्टर और रेस्टरूम के इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के एंट्री गेट तक आने-जाने के लिए खास शटल बस सेवा भी शुरू की गई है.

इस बस पर ‘शटल फॉर अमृत उद्यान’ का बोर्ड लगा होगा, जो सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो स्टेशन और उद्यान के चक्कर लगाएगी. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस बस का सफर फ्री होगा या इसके लिए कोई किराया देना होगा.

ज़रूर पढ़ें