इंदौर में बड़ी लापरवाही: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे कीड़े लगे लड्डू, 2 बीमार; दुकान सील

इंदौर से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है. यहां पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को बांटने के लिए लाए गए लड्ड्ओं में कीड़े मिले हैं.
indore news

प्रशासन की टीम ने दुकान को किया सील

इंदौर से एक हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है. यहां पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को बांटने के लिए लाए गए लड्ड्ओं में कीड़े मिले हैं. ये पूरा मामला धमनाई पंचायत के सोनगुराड़िया गांव का है. यहां पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के बांटने के लिए 40 किलो लड्डू मंगवाएं गए थे. जब ये लड्डू बच्चों को बांटे गए तो एक 8 साल की बच्ची ने उसमें कीड़े मिलने की शिकायत की.

ग्रामीणों ने रुकवाया वितरण

इसके बाद ग्रामीणों ने वितरण रुकवाया और पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों के अनुसार लड्डू का वितरण शुरू हो चुका था. शिकायत सामने आने के बाद बच्चों को लड्डू खाना बंद करवा दिया गया. दो बच्चों के पेट में दर्द की शिकायत भी मिली है. मामले की सूचना तहसीलदार और एसडीएम को दी गई.

खाद्य विभाग की टीम पहुंची

इस मामले की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम खजराना स्थित उस दुकान पर पहुंची, जहां से लड्डू खरीदे गए थे. टीम ने दुकान से लड्डू जब्त कर लिए और दुकान सील करने की कार्रवाई की. लड्डू के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है. तहसीलदार योगेश मेश्राम ने बताया कि माध्यमिक स्कूल के बच्चों के वितरण के लिए सरपंच ने दुकान से लड्डू खरीदे थे

रिपोर्ट आने बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब जांच के लिए भेजे गए लड्डूओं की रिपोर्ट आ जाएंगी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी. मनाई पंचायत के सरपंच सीताराम चौहान ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए बच्चों को बांटने के लिए लड्डू खजराना स्थित योगेश शर्मा की दुकान से खरीदे गए थे.

ये भी पढ़ें- Fact Check:तो क्या स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने फहराया भाजपा का झंडा ? Video Viral

ज़रूर पढ़ें