एमपी के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई e-KYC की डेडलाइन, अब इस तारीख तक होगी

MP LPG eKYC August 23 Deadline: हालांकि 23 अगस्त नजदीक है, ऐसे में उपभोक्ताओं के बीच भी एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कराने को लेकर तेजी देखी जा रही है. यदि कोई भी उपभोक्ता 23 अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे गैस सिलेंडर नहीं मिल सकेगा.
lpg gas

एलपीजी गैस सिलेंडर

Mobile App KYC Process Details: मध्य प्रदेश के लाखों-करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. प्रदेश सरकार ने एलपीजी ई-केवाईसी (E-KYC) के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है. सरकार के पिछले आदेश के अनसार, 16 अगस्त तक सभी एलपीजी ग्राहकों को ई-केवाईसी कराना जरूरी था. लेकिन अब इस डेडलाइन को आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि तारीख आगे बढ़ाने से अब बचे हुए उपभोक्ता एलपीजी ई-केवाईसी करा सकेंगे और गैस एजेंसियों में ग्राहकों की लंबी लाइनों से राहत मिलेगी.

हालांकि 23 अगस्त नजदीक है, ऐसे में उपभोक्ताओं के बीच भी एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कराने को लेकर तेजी देखी जा रही है. यदि कोई भी उपभोक्ता 23 अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे गैस सिलेडर नहीं मिल सकेगा.

E-KYC की डेट क्यों बढ़ी?

बता दें कि सरकार ने अपने पुराने आदेश में एलपीजी E-KYC कराने के लिए उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक का समय दिया था. सरकार का स्पष्ट कहना था कि इस तारीख तक एलपीजी ई-केवाईसी कराना जरूरी है, नहीं तो अगले महीने से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा. ई-केवाईसी की प्रक्रिया डिजिटल तरीके से होती है, जिस वजह से सर्र में बार-बार समस्या आ रही थी और कई उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हो सका. सर्वर स्लो चलने की वजह से सरकार ने एलपीजी ई-केवाईसी की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. वहीं सरकार का कहना है कि ऐप भी बहुत स्लो चल रहा था, जिस वजह से ई-केवाईसी में देरी हो रही थी.

E-KYC कराना क्यों जरूरी है?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर सरकार एलपीजी ई-केवाईसी के लिए इतना जोर क्यों दे रही है और यह प्रक्रिया पूरी करना क्यों जरूरी है. बता दें कि तेल कंपनियां समय-समय पर अपने ग्राहकों की जानकारी को अपडेट करती हैं. इससे कालाबाजारी पर रोक लगती है और एलपीजी से जुड़े सभी काम पारदर्शिता से होते हैं. इसके अलावा, कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जिनके मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, जिससे गैस सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया में दिक्कत आती है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार एलपीजी ई-केवाईसी को लेकर इतनी ज्यादा सख्त नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें-LPG e-KYC की डेडलाइन हो गई खत्म… अब क्या रद्द हो जाएगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए A To Z पूरा अपडेट

OTP के जरिए गैस सिलेंडर बुक करें

एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. अब OTP के माध्यम से गैस सिलेंडर घर तक पहुंच रहा है. ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन और शहरों में 25 दिन पर हो रही है. बता दें कि भारत एलपीजी बाहर के देशों से मंगता है. मिडिल ईस्ट के देशों में युद्ध के चलते, भारत जहां पहले खाड़ी के देशों से एलपीजी मंगाता था, वहां थोड़ी कमी देखी गई थी. हालांकि, अब पहले की तरह ही एलपीजी सिलेंडर मिल रहे हैं और ग्राहक घर बैठे बिना किसी परेशानी के इन्हें बुक कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें