CJP के बाद अब ‘दिमागी नक्सल पार्टी’, इंस्टाग्राम पर 48 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े
CJP के बाद अब 'दिमाग नक्सल पार्टी'
2 Lakh People Join New Party: सुप्रीम कोर्ट से निकला शब्द ‘कॉकरोच’ जो बाद में एक पार्टी बन गई. कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब ‘दिमागी नक्सली पार्टी’ भी बन गई है. पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल किया था. ‘दिमागी नक्सली पार्टी’ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. 2 दिन के अंदर ही 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया था. पीएम मोदी के इस शब्द के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पेज भी बना लिया गया. जिसमें 24 घंटे के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए.
प्रधानमंत्री के भाषण से जन्मे ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के बाद ‘दिमागी नक्सल जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बन गया. जिसके बॉयो में लिखा, सोचो. रिसर्च करो. विरोध करो. इसके आगे लिखा, पार्टी के संस्थापक ‘एक दिमागी भारतीय’ हैं. वहीं सह-संस्थापक को ’56 इंच वाले’ व्यक्ति बताया.
खुद के अपमान को बताया भगत सिंह का अपमान
सोशल मीडिया पर खुद को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की विचारधारा का अनुयायी बताया और कहा कि हमारे अकाउंट को सस्पेंड करने या हमें देशद्रोही घोषित करने की कोशिश किया तो वे जान लें कि भगत सिंह का अपमान किया जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः नितिन नवीन की टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से कहा था कि देश ने जंगलों में सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद को पीछे धकेल दिया है, लेकिन अभी भी कुछ ‘दिमागी नक्सली’ वैचारिक स्तर पर युवाओं को गुमराह करने और देश में अशांति फैलाने की ताक में हैं. इस दौरान उन्होंने ‘दिमागी नक्सली’ को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की बात कही थी.