रेलवे स्टेशन पर Sarika AI करेगी आपकी मदद, बताएगी आपकी ट्रेन कब आएगी… देखें Video

अब रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र में आपको जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशनों में Sarika AI आपको बताएगी कि आपकी ट्रेन कब है, कब आएगी और कितनी लेट है.

अब रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र में आपको जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशनों में Sarika AI आपको बताएगी कि आपकी ट्रेन कब है, कब आएगी और कितनी लेट है. यानी पूछताछ केंद्र में अब तक आप जो भी सवाल अपनी यात्रा के संबंध में करते थे, इस सब की जानकारी आपको Sarika AI देगी.

रेलवे ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अभी इसे विशाखापट्नम रेलवे स्टेशन पर शुरू किया है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक ये एआई से यात्री 9 भाषाओं में बात कर सकेंगे. दक्षिण तट रेलवे (एससीओआर) के महाप्रबंधक संदीप माथुर ने सोमवार को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और स्टेशन पर चल रहे तकनीकी नवाचारों की समीक्षा की. उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक ललित बोहरा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

क्या कहा रेलवे अधिकारियों ने ?

अधिकारियों ने बताया कि यह पायलट परियोजना सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस), निंजा मीडिया एआई एड टेक प्राइवेट लिमिटेड और विशाखापत्तनम मंडल के वाणिज्य विभाग के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई है। प्रणाली फिलहाल नौ भाषाओं में आवाज के माध्यम से यात्रियों की सहायता करने में सक्षम है.

रेलवे अधिकारियों ने विस्तार न्यूज को बताया कि ‘Sarika AI’ यात्रियों को ट्रेनों के समय, प्लेटफॉर्म नंबर, ट्रेन में देरी और कोच की स्थिति जैसी जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध कराती है. इसके अलावा यह बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय, क्लॉकरूम, खानपान केंद्र, पेयजल सुविधा, लिफ्ट और चिकित्सा सहायता केंद्र जैसी जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में भी मार्गदर्शन करती है. यात्री सहायता प्रणाली को स्टेशन परिसर के उपयुक्त स्थानों पर ह्यूमनॉइड और कियोस्क, दोनों स्वरूपों में स्थापित किया गया है. फिलहाल परियोजना का पहला चरण क्षेत्रीय प्रदर्शन और प्रणाली के परीक्षण पर केंद्रित है. दूसरे चरण में ‘सारिका एआई’ को आधिकारिक रेलवन मोबाइल एप से सीधे जोड़ने की योजना है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रायगढ़ में चली गोली, शराब दुकान का गार्ड घायल… CCTV फुटेज आया सामने

ज़रूर पढ़ें