पंजाब के तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, बॉर्डर पार करने की कर रहे थे कोशिश

Tarn Taran Encounter: पंजाब के तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मार गिराया.
Two Pakistani intruders shot dead in Punjab Tarn Taran

पंजाब के तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर

Tarn Taran Encounter: पंजाब के तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मार गिराया. पहले BSF के जवानों ने घुसपैठियों को वार्निंग दी, लेकिन जब उन्होंने नहीं सुनी तो फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों घुसपैठियों की मौत हो गई.

BSF के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तरनतारन के BOP इलाके की है. जहां गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए भारतीय सीमा के अंदर अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे थे. जिसे जवानों द्वारा समझाइश दी गई कि वे वापस लौट जाएं. लेकिन तीनों भारतीय सीमा तक आगे बढ़ते ही चले गए. सेना की चुनौती को अनसुना कर दिया. जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक घुसपैठी भाग निकला और वहीं दो मारे गए.

घुसपैठियों को लेकर अलर्ट सुरक्षा एजेंसियां

बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, जब दो घुसपैठिए मारे गए तो तीसरा साथी वापस भाग गया. दोनों घुसपैठिए के मारे जाने की पुष्टि BSF की ओर से की गई है. इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, मैंने दरवाजा खोलने के लिए खुद को पुश किया…’, PM Modi से बोले कैप्टन स्मित

फिलहाल, अभी तक मारे गए घुसपैठियों की पहचान नहीं हो पाई है. सुरक्षा एजेंसियां पहचान कर पता लगाने का प्रयास कर रही हैं. तरनतारन पंजाब का वह इलाका है, जहां से पाकिस्तानी घुसपैठिए घुसपैठ की कोशिश करते हैं. हालांकि, सुरक्षाबलों के अलर्ट की वजह से उन्हें हर बार नाकामी ही मिलती है.

ज़रूर पढ़ें