Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधते समय अपनाएं ये अचूक उपाय, भाई का चमकेगा भाग्य

Raksha Bandhan Rakhi Remedies: शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय बहनों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए. इससे भाइयों का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है और परिवार में खुशहाली आती है. आइए जानते हैं कि इस दिन बहनों को राखी बांधते समय कौन से अचूक उपाय करने चाहिए.
Raksha Bandhan 2026

रक्षाबंधन 2026

Remedies For Brother Fortune Rakhi: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर हिंदू परिवारों में खुशी का माहौल है, क्योंकि इसी दिन एक-दूसरे से दूर रह रहे भाई-बहन आपस में मिलते हैं. रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है, जो पूरी तरह से भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है. इस विशेष दिन पर भाई और बहन अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं और इस पवित्र रिश्ते को बढ़ावा देते हैं.

शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय बहनों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए. इससे भाइयों का जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है और परिवार में खुशहाली आती है. आइए जानते हैं कि इस दिन बहनों को राखी बांधते समय कौन से अचूक उपाय करने चाहिए.

राख बांधते समय बहनें ये काम करें

  • शास्त्रों के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले बहनों को भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए.
  • हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करने से जीवन पर भगवान की कृपा बनी रहती है.
  • मान्यता है कि भगवान के इस पूजन से भाइयों के जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.
  • राखी बांधने से पहले एक नई और साफ थाली लें.
  • उस थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई, राखी और नारियल रखें.
  • इसके बाद पूजा शुरू करने से पहले दीपक अवश्य जलाएं.
  • फिर अपने भाई से कहें कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर अपना मुंह करके बैठ जाए.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये दिशाएं बहुत ही शुभ मानी जाती हैं.
  • भाई के माथे पर तिलक लगाएं, फिर अक्षत लगाकर भाई की आरती उतारें.
  • इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधें और थाली में रखी मिठाई खिलाएं.
  • राखी बांधते समय भाई की उन्नति के लिए भगवान से प्रार्थना करें.
  • ईश्वर से उनके स्वास्थ्य, सफलता और सुखी जीवन की कामना करें.

रक्षाबंधन के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • शुभ मुहूर्त में ही अपने भाइयों को राखी बांधने का प्रयास करें.
  • पूजा के समय दीपक अवश्य जलाएं.
  • भाइयों को राखी बांधने से पहले भगवान की पूजा-अर्चना करें और उनका ध्यान लगाएं.
  • इस दिन भाई भी बहनों की रक्षा करने और जीवनभर उनका साथ निभाने का संकल्प लें.
  • भाई अपनी बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और बहनें भी प्रसन्न मन से भाइयों को आशीर्वाद दें.
  • पूरे परिवार के साथ मिलकर घर में खुशी का माहौल बनाए रखें.

ज़रूर पढ़ें