SBI ग्राहकों को बड़ा झटका! 1 अक्टूबर से 4 बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, जानें पूरी डिटेल

SBI Cash Withdrawal Limit Charges: 1 अक्टूबर 2026 से BSBD खाते से हर महीने पहली चार नकद निकासी फ्री रहेंगी. अगर कोई ग्राहक इसके बाद भी कैश निकालता है, तो उसे एक्स्ट्रा निकासी पर 15 रुपये का फीस देना पड़ सकता है. इस शुल्क के साथ लागू GST भी देना होगा.
SBI

एसबीआई पैसा निकासी नियमों में बदलाव

Charges After Four Withdrawals: अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है और आप महीने में कई बार नकद पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. SBI ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खातों से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है. ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इसके बाद तय सीमा से ज्यादा बार नकद निकालने पर ग्राहकों को शुल्क देना पड़ सकता है.

1 अक्टूबर से क्या बदल जाएगा?

1 अक्टूबर 2026 से BSBD खाते से हर महीने पहली चार नकद निकासी फ्री रहेंगी. अगर कोई ग्राहक इसके बाद भी कैश निकालता है, तो उसे एक्स्ट्रा निकासी पर 15 रुपये का फीस देना पड़ सकता है. इस शुल्क के साथ लागू GST भी देना होगा. नए नियमों में डिजिटल लेनदेन को चार फ्री निकासी की सीमा से अलग रखने की सुविधा भी हटा दी गई है.

क्या होता है BSBD अकाउंट?

BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account एक ऐसा बचत खाता है, जिसे कम या बिना एक्स्ट्रा फीस के बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है. इस खाते में ग्राहक को न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती. यह खाता खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो सामान्य बैंकिंग सेवाओं का लाभ कम शुल्क में लेना चाहते हैं.

SBI BSBD खाते की क्या हैं खासियतें?

SBI के BSBD खाते में ग्राहकों को बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड दिया जाता है. इस कार्ड के लिए सालाना मेंटेनेंस शुल्क नहीं लिया जाता है. ग्राहक शाखा या ATM के माध्यम से पैसे निकाल सकते हैं. इस खाते में सामान्य तौर पर चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती है. वहीं NEFT और RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से पैसे जमा करने पर कोई फीस नहीं लिया जाता. इसके अलावा, बंद खाते को दोबारा चालू कराने के लिए भी कोई फीस नहीं लिया जाता है.

ये भी पढ़ें-बैंक लॉकर में रखा सामान चोरी या नुकसान होने पर कौन देगा पैसा? जानें RBI का नियम

SBI ग्राहकों को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आप BSBD खाते से महीने में कई बार कैश निकालते हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियमों को ध्यान में रखना जरूरी है. महीने में चार फ्री नकद निकासी के बाद एक्स्ट्रा निकासी पर 15 रुपये का फीस और उस पर लागू GST देना पड़ सकता है. इसलिए बार-बार कैश निकालने वाले ग्राहकों को नए नियमों का ध्यान रखना जरूरी होगा.

ज़रूर पढ़ें